28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी "ज्वालामुखी" !
उत्तर प्रदेश

सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी “ज्वालामुखी” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक विधायक सपा प्रत्याशी का गांवों में जगह-खदेड़ा हो रहा है।ऐसा क्यों हो रहा है एक उदाहरण से समझ लें।
तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति का जमालपुर गांव में “ग्रामीणों ने काम नहीं तो वोट नहीं” कह कर विरोध किया और नारेबाजी शुरू की। प्रत्याशी के ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों व सपा समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर में सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कई गाड़ियों से जनसंपर्क करने जमालपुर गांव पहुंचे थे । ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि जिन्होंने काम नहीं कराया। उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी "ज्वालामुखी" !
SP candidate MLA chased in villages! “Volcano” among Muslims too !

इसी बात को लेकर सपा समर्थकों व ग्रामीणों के बीच नोक-झोक और नारेबाजी शुरू हो गई। तभी बृजेश प्रजापति के ड्राइवर ने गाड़ी भगाई, जिसकी चपेट में आकर गांव का जीतू पांडे घायल हो गया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सपा समर्थकों ने प्रत्याशी सहित भागना उचित समझा।

सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी "ज्वालामुखी" !
SP candidate MLA chased in villages! “Volcano” among Muslims too !

इसके पहले सपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से कहा कि मैंने यहां पर 2 सीसी रोड बनवाई है। तो ग्रामीणों ने कहा कि जहां भी तुमने सीसी रोड बनवाई है। हमें दिखाओ हम मान लेंगे कि तुमने काम कराया है लेकिन वह ग्रामीणों को सीसी रोड नहीं दिखा सके यही वजह है कि विरोध चरम सीमा पर बढ़ गया था। बृजेश प्रजापति भाजपा के टिकट से इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थेे। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा जॉइन कर ली।मुस्लिम गांवों में भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा विधायक के रूप में इनका बयान “मुसलमान पाकिस्तान जाये” मुस्लिम समाज के दिलों में “ज्वालामुखी” बना हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – लगन से काम करने पर मिलती है सफलता: आरपी सिंह

City News Uttar Pradesh

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

बरगद ग्लास फैक्ट्री से लेकर तकनीकी क्रांति तक: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया नमन

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !

प्यार की कीमत पिटाई ? परिजनों ने युवती को बीच सड़क कूटा, हिंसक वीडियो हुआ वायरल

ब्रेकिंग न्यूज़