26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – लगन से काम करने पर मिलती है सफलता: आरपी सिंह

 

– शैक्षणिक भ्रमण में देहात कोतवाली पहुंचे विधि छात्र

  • रिपोर्ट- रबाब खान 

बांदा। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय लामा द्वारा विधि छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए देहात कोतवाली ले जाया गया। वहां कोतवाली प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने छात्रों को कोतवाली का भ्रमण कराया। पुलिस की कार्य पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बच्चों को जीवन में सफलता का मंत्र भी दिया। कहा कि हम जब लगन और ईमानदारी के साथ कोई भी काम करते हैं तो सफलता भी मिलती है। छात्रों को सदैव कानून का पालन करने पर बल भी दिया। महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने एक-एक कर कोतवाली प्रभारी से पुलिस व्यवस्था सम्बंधित प्रश्न भी पूछे।


निदेशक डा. मुहम्मद जफर ने बताया कि कानून के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचय कराने से ही उनका बेहतर शैक्षणिक विकास किया जा सकता है। महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों का उत्साहवर्धन होता है एवं अधिकारियों से संवाद करने से मनोबल मजबूत होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र प्रदीप कुमार, शोभित निगम, जय बाबू, विजय, प्रशांत, दीपेन्द्र, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

अपर आयुक्त के पेशकार पर 11 लाख घूस मांगने का आरोप : एडीएम न्यायिक करेंगे जांच

जहर खाने से युवती की मौत, परिवार बोला पड़ोसी युवक ने की है हत्या

City News Uttar Pradesh

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह मौत प्रकरण : फरार पति दीपक सिंह गौर गिरफ्तार

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़