City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा हमीरपुर स्थानीय विधान परिषद निर्वाचन सीट से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में भाजपा जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों के साथ पहुंच कर नामांकन किया।

भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !
BJP candidate Jitendra filed nomination: Sadar MLA Prakash said victory is sure !

इसके पूर्व भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें पार्टी जनों में उत्साह भरते हुये कहा की हमारे प्रत्याशी की ही जीत होगी। तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद नें भी इसी तरह जोश भरा।

भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !
BJP candidate Jitendra filed nomination: Sadar MLA Prakash said victory is sure !

हमीरपुर महोबा चित्रकूट तथा बांदा जनपद के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में बांदा हमीरपुर स्थानीय विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सोमवार को भारी संख्या में मौजूद भाजपा के नगर पंचायत, नगर पालिका चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, सांसदों एवं विधायको के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे।

भाजपा प्रत्याशी जीतेन्द्र नें भरा नामांकन : सदर विधायक प्रकाश बोले जीत सुनिश्चत !
BJP candidate Jitendra filed nomination: Sadar MLA Prakash said victory is sure !

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी कमलावती सिंह, महोबा जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, रंजना उपाध्याय हमीरपुर जिला प्रभारी, देवेश कोरी प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी चित्रकूट, भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह, हमीरपुर जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, चित्रकूट जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, बरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, हमीरपुर महोबा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, हमीरपुर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदीआदि उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित

बबेरू ‘हाट सीट’ पर ‘विशंभर यादव’ की ‘आंधी’: भाजपा ‘सीट’ बचाने को लेगी ‘अपना दल’ का ‘सहारा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

फरियादी की पिटाई करने वाला मजिस्ट्रेट का गनर निलंबित !

यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट

खेलोंगे -कूदोगे बनोगे महान : आयुक्त और डीएम नें जगाई अलख, निकाली रैली

ब्रेकिंग न्यूज़