- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी। इसके लिये आवश्यक निर्देश विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को दे दिये गये हैं। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि इन प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत प्राप्त हो इसके लिये कड़े निर्देश दिये गये हैं। वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये कहा गया है।

डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलो को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधो को भी कम से कम समय में ठीक करायें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
