City News Uttar Pradesh
ओलंपिक में अब सुनाई देगी क्रिकेट की गूंज: आईओसी ने दी मंजूरी, 128 साल बाद हुई वापसी
खेल कूददेश विदेश

ओलंपिक में अब सुनाई देगी क्रिकेट की गूंज: आईओसी ने दी मंजूरी, 128 साल बाद हुई वापसी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

क्रिकेट का बुखार मौजूदा समय में दुनियाभर में छाया हुआ है क्योंकि क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। लेकिन इस बीच क्रिकेट के प्रसंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, पिछले कई सालों से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की चली आ रही बहस पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने विराम लगा दिया है। और साल 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के कार्यक्रम में क्रिकेट को भी शामिल करने की मंजूरी दे।

ओलंपिक में अब सुनाई देगी क्रिकेट की गूंज: आईओसी ने दी मंजूरी, 128 साल बाद हुई वापसी

पांच नए खेलों को मिली मंजूरी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के चेयरमैन थॉमस बाख के नेतृत्व ने सोमवार को मुंबई में हुई मीटिंग के दौरान इस फैसले पर मोहर लगाई गई। इस अहम मीटिंग में क्रिकेट के साथ-साथ चार अन्य खेलों को भी ओलंपिक में शामिल किया गया। इनमें बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस शामिल हैं। बता दें कि, ओलंपिक में क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट यानि कि टी-20 फॉर्मेट खेला जाएगा। इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे।

128 साल बाद ओलंपिक में होगा क्रिकेट ऐसा नहीं है कि ओलंपिक में कभी क्रिकेट नहीं खेला गया। साल 1900 में पेरिस ओलंपिक के दौरान खेला गया था। अब 128 साल बाद दोबारा से ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की गूंज सुनाई देगी। दरअसल, आईओसी ने क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए यह फैसला लिया है ताकि उपमहाद्वीप में भी ओलंपिक की लोकप्रियता बढ़े। इसको लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से केवल प्रसारण अधिकारों से ही आईओसी को करोड़ो को फायदा होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

नक्सली हमला: बीजापुर के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सेना के तीन जवान हुए शहीद

City News Uttar Pradesh

‘ब्राउन’ में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘जल जीवन मिशन’ में लापरवाही पर ‘खफा’ : अधिकारियों पर गिरेगी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

इजराइल-हमास विवाद: गाजापट्टी पर टूटा इजराइली सेना का कहर, मलबे के नीचे फंसे 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़