City News Uttar Pradesh
मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मोदी सरकार 3.0 में अजीत डोभाल तीसरी बार एनएसए बने रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा भी पद पर बने रहेंगे। इस तरह उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ पूरा होगा। अजीत डोभाल को एनएसए, पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी के साथ ही अमित खरे और तरुण कपूर को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव

इस संबंध में जारी लेटर में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल, आईपीएस (सेवानिवृत्त) की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो कि 10 जून से प्रभावी होगी। डोभाल की नियुक्ति के संबंध में जारी इस लेटर में आगे कहा गया है कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, समाप्त हो जाएगी।

मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव

– पीएम का सबसे विश्वसनीय अधिकारी होता है एनएसए

कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से अधिसूचित किए जाएंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक संवैधानिक पद है। पीएम का सबसे विश्वसनीय अधिकारी एनएसए ही होता है. रणनीतिक मामलों के साथ ही आंतरिक सुरक्षा के मामलों में भी वो प्रधानमंत्री की मदद करता है. कब क्या फैसला लेना सही होगा, इसकी वो सलाह देता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की हत्या : हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का ‘जनता दरबार’ : चुटकियों में ‘समस्याओं’ का हुआ ‘समाधान’

City News Uttar Pradesh

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

रिंकू शर्मा हत्याकांड : हिंदू धर्म प्रचार संघ का प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी की सजा की मांग …

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

City News Uttar Pradesh

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़