- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रक्त दान कर इसके महत्व की व्याख्या की। समझाया की रक्त दान महा दान है। डीएम नें जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर रक्तदान करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों / कर्मचारियों तथा अन्य लोंगो के द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जिन्दगी बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। जिससे गम्भीर बीमारी व दुर्घटना के समय आवश्यकता पडने पर लोगों की जिन्दगी को बचाया जा सकता है।

अपील की कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जिसे कोई गम्भीर बीमारी नही है, वह रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर का रक्त और तेजी से बढ़ता है। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों कमशः तहसीलदार पैलानी विकास पाण्डेय, शान्त द्विवेदी तथा अन्य रक्तदान करने वाले लोगों, एचडीएफसी बैंक के० सी० पाण्डेय,अरूण पाण्डेय, मनीष मिश्रा।

शीश नारायण मिश्रा, अमित सेठ,बसन्त गुप्ता आदि लोगों को रक्तदान करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, सीएमएस आरती गुप्ता, सीएमएस महिला सुनीता सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सहित डॉ०अरसद, कृष्ण कुमार अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
