
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में पेयजल संकट को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन जल संस्थान विभाग की लापरवाही के कारण स्थिति “बद से बदतर” होती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक पानी की भारी किल्लत हो गई है। कई इलाकों में नल सूख चुके हैं, हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है और सप्लाई का पानी या तो नहीं आ रहा या फिर गंदा पानी मिल रहा है। यह आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

बांदा मंडल का जल संस्थान विभाग पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है। लंबे समय से महाप्रबंधक (जीएम) का पद खाली पड़ा है। पूर्व महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार के तबादले के बाद अब तक कोई नया अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का पद भी खाली पड़ा है। ऐसे में सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सत्संगी को जल संस्थान की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है, लेकिन वह चित्रकूट में बैठकर बांदा मंडल का कार्यभार देख रहे हैं। लेकिन दूरस्थ स्थान पर बैठे अधिकारी की कार्यशैली से लोग संतुष्ट नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी सिर्फ उच्चाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आते हैं और फिर वापस चित्रकूट लौट जाते हैं। जल संस्थान में अधिकारी न होने से आम लोगों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। कई जगहों पर समय से पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूर्व में तैनात अधिकारी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते थे, लेकिन अब जल संस्थान का पूरा सिस्टम भगवान भरोसे है। विभाग में अधिकारी नहीं हैं और जो हैं, वे जनता की समस्याओं को हल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
