City News Uttar Pradesh
डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे.रीभा ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल में हो रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड, ईएमओ कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, जनरल वार्ड, नवजात शिशु चिकित्सा कक्ष (पीआईसीयू), अल्ट्रासाउंड, ईसीजी कक्ष जैसे प्रमुख विभागों का गहन निरीक्षण किया।

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

डीएम जे. रीभा ने आपरेशन थियेटर में सीजेरियन केसों के बारे में जानकारी ली और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने सभी रक्त समूहों का स्टॉक सुनिश्चित रखने के लिए निर्देश दिए।

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

उन्होंने नवजात शिशु एवं बाल रोग कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां भर्ती बच्चों के इलाज की जानकारी ली और नियमित बच्चों की देखभाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने पुरुष/महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ से यह भी कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं और डिलीवरी के मामलों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाएं और महिलाओं को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशल, चिकित्सकगण और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

City News Uttar Pradesh

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

पीएम आवास योजना नहीं हो पाई “गोल्ड”: बजट के अभाव में “बोल्ड”, सीडिओ नें पोंछा “आंसू”

City News Uttar Pradesh

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

City News Uttar Pradesh

बांदा में भूरागढ़ किला, रनगढ़ समेत कई धरोहर बनेंगे पर्यटन स्थल

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़