27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की बेहद उपजाऊ मिट्टी की उर्वरा शक्ति अब घटती जा रही है। बीमार माटी में खेती की उपज सिसक रही है। कृषि विभाग द्वारा लिए मिट्टी के नमूनों की जांच में मंडल के करीब 250 गांवों की मिट्टी में उर्वरा शक्ति सबसे कम पाई गई। इनमें करीब 60 गांव ऐसे हैं जहां नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा बिल्कुल कम पाई गई। अन्य गांवों में भी खेती बहुत कम उपज देने वाली है। माटी में नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा कम पाए जाने के कारण कृषि विभाग भी चौकन्ना हो गया है।

चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती
Soil of 250 villages of Chitrakoot division is sick: farming is sobbing

चारो जिलों में चित्रकूट की स्थिति बेहद खराब है। यहां सभी ब्लाकों में नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा तकरीबन खत्म है। कृषि विभाग ने खेतों की मिट्टी लेकर जांच कराई थी। इनमें जिस तरह से पोषक तत्वों की मात्रा घट रही है वह चिंताजनक है। मंडल में कई ब्लाक व गांव ऐसे हैं, जहां स्थिति बेहद खराब है। बांदा जनपद में बड़ोखर, जसपुरा, कमासिन, महुआ, बिसंडा व तिंदवारी ब्लाक की माटी में नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा ‘लो’ की स्थिति में है। जबकि पोटाश मध्यम है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

बबेरू व नरैनी में खेतों से फासफोरस बिल्कुल गायब हैं। चित्रकूट में कर्वी, मानिकपुर, पहाड़ी, रामनगर, मऊ में स्थिति और भयावह है। यहां नाइट्रोजन व फास्फोरस ‘वेरी लो’ की स्थिति में हैं। महोबा जनपद के कबरई, चरखारी, जैतपुर व पनवाड़ी ब्लाकों में नाइट्रोजन न्यूनतम और फास्फोरसर अति न्यूनतम श्रेणी में है। हमीरपुर कुरारा, सरीला व मुस्करा में नाइट्रोजन अति न्यूनतम स्थिति में हैं। यहां पोटाश व फास्फोरस की स्थिति कुछ ठीक है।

चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती
Soil of 250 villages of Chitrakoot division is sick: farming is sobbing

बांदा जनपद में जसपुरा, बबेरू नरैनी के 76 गांवों में मिट्टी से नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व गायब होने से खेती पैदावार योग्य नहीं रह गई है। वहीं चित्रकूट के सबसे ज्यादा सभी ब्लाकों में 143 गांवों की माटी बंजर हो चुकी है। वहीं महोबा जिले के कबरई ब्लाक में क्रेशरों ने जमीन को बंजर कर दिया है। कबरई और चरखारी के 16 गांवों की माटी से पोषक तत्व गायब हैं। हमीरपुर में स्थिति अन्य जिलों के सापेक्ष कुछ ठीक है। यहां कुरारा, सरीला व मुस्करा के सिर्फ 15 गांवों में खेती की स्थिति चिंताजनक है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी सरकार 100 दिनों में उत्तर प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन, प्रत्येक जिले में छात्र और छात्राओं को किया जा रहा है चिन्हित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया ‘धमाका’: पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर ‘तोहफा’

City News Uttar Pradesh Desk

मौसम बन गया फिर “खलनायक” : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” !

City News Uttar Pradesh

पुलिस पर आरोप, लड़की के अपहरण की जगह लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट : डीएम से गोहार

यूपी : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को घर से खींचकर अगवा कर ले गए कारसवार बदमाश …

ब्रेकिंग न्यूज़