25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कबूतर नें मचाया हड़कंप : पार्क में गूंजने लगी आवाज जा-जा-जा…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में आज एक कबूतर ऩे हड़कंप मचा दिया। टहलने वाले लोग आपस में चिल्लाने लगे जा-जा जा।
अब पूरा मामला समझिए आज सुबह सुबह सूचना मिली की शहर के अवस्थी पार्क में एक पक्षी मरा पड़ा है। इस बात की सूचना यहां पर घूमने-टहलने आने वाले इस पार्क से निखिल सक्सेना ने दी। अवस्थी पार्क में जाकर देखा गया तो एक कबूतर यहां मरा हुआ पड़ा था। यहां घूमने आने वाले लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि कहीं यह बर्ड फ्लू की दस्तक तो नहीं।


देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है हद तो तब हो गई जब तमाम पाबंदियों के बीच कानपुर प्राणी उद्यान में कुछ पक्षियों के मरने की सूचना आई।  इसी को देखते हुए यहां के लोग भी चिंतित हुए की बांदा में भी कहीं बर्ड फ्लू ने अपनी दस्तक तो नहीं दे दी है।अगर संजोग वश ऐसा हो गया तो यह वाकई चिंता में डालने वाली बात है। अभी पूरा देश कोरोना से निजात भी नहीं पाया है कि अब यह बर्ड फ्लू जैसी बीमारी नें लोगों की चिन्ता में डाल दिया है।

अवस्थी पार्क में रोजाना घूमने वाले अमित सेठ भोलू एंव संजय निगम अकेला भी कहते हैं है कि इस मृतक कबूतर की जांच होनी चाहिए, नहीं तो बहुत सारे लोगों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन सकता है! अमित सेठ भोलू कहते हैं हालांकि पहले भी यहां ठंड के कारण पक्षी मरते रहे हैं। फिर भी एहतियातन इसकी जांच जरूरी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार की कार्रवाई से बढ़ी माफिया मुख्तार अंसारी की बेचैनी, बांदा जेल से पत्नी को किया फोन …

देववाणी स्थल की दुर्दशा: साल में एक बार ही खुलता है ‘पट’, पुजारी लगाते हैं हाजिरी !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा लोकसभा में मतदान पर तपिश पड़ी भारी : 60 प्रतिशत हुआ मतदान

फर्जी रजिस्ट्री कांड गहराया: लेखपाल निलंबत एवं गिरफ्तार

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

ब्रेकिंग न्यूज़