25 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अतर्रा में 'दोनों बाईपास' बने 'मौत के गड्ढे' प्रशासन आखिर क्यों मौन ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अतर्रा में ‘दोनों बाईपास’ बने ‘मौत के गड्ढे’ प्रशासन आखिर क्यों मौन ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अतर्रा रेलवे ओवरब्रिज का “निर्माण” आम जनता के लिए “जी का जंजाल” बन गया है। निर्माण के लिए बनाए गए “दोनों वैकल्पिक बाईपास मार्ग” आज खुद हादसों के सबसे “बड़े कारण” बन गए हैं। गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से बजबजाते इन रास्तों पर हर दिन कोई न कोई गिरकर “घायल” हो रहा है, लेकिन “जिम्मेदार महकमा कुंभकर्णी नींद में सोया” है।अतर्रा में 'दोनों बाईपास' बने 'मौत के गड्ढे' प्रशासन आखिर क्यों मौन ? अतर्रा-ओरन रोड को जोड़ने वाला “बाईपास जो मंडी समिति के बगल से निकाला” गया था, अब “सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर” आता है। पूरी सड़क पर एक फीट तक के “गड्ढे और घुटनों तक कीचड़” भरा है। दो पहिया वाहन तो दूर, पैदल निकलना भी “जान जोखिम” में डालने जैसा है।अतर्रा में 'दोनों बाईपास' बने 'मौत के गड्ढे' प्रशासन आखिर क्यों मौन ?वहीं दूसरा बाईपास जो हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान के पीछे से नहर पटरी होते हुए बिसंडा रोड जाता है, उसकी हालत और भी दयनीय है। बरसात के बाद से यहां कोई “मरम्मत” नहीं हुई। पूरे “रास्ते में पानी भरा” है और सड़क कहीं नजर ही नहीं आती। स्थानीय दुकानदारों, छात्रों और मरीजों का कहना है कि इस “बदहाली के कारण रोजाना एक्सीडेंट” हो रहे हैं।अतर्रा में 'दोनों बाईपास' बने 'मौत के गड्ढे' प्रशासन आखिर क्यों मौन ?वाहन “फंसने से घंटों जाम” लगा रहता है। कई बार “एंबुलेंस तक फंस” चुकी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब अतर्रा एसडीएम से वार्ता की गई तो उन्होंने केवल आश्वासन की “घुट्टी पिलाते” हुए कहा कि जल्द ही निरीक्षण कर कार्य देखा जाएगा। प्रश्न यह है कि आखिर यह “जल्द” कब आएगा ? क्या किसी “बड़ी जनहानि के बाद ही प्रशासन की नींद” खुलेगी?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी “जय” ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : डॉक्टर के घर चल रहा था अनैतिक धंधा, महिला सहित चार गिरफ्तार, डाक्टर हुआ मौके से फरार  …

जल शक्ति मंत्री रामकेश का आवाहन : संत कबीर के उपदेशों को करें आत्मसात

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज

प्यासे हलक, चमचमाती गाड़ियां’: बांदा में जलस्तर ‘आईसीयू’ में और अवैध धुलाई सेंटर ‘फुल’

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा पर प्रदीप जैन का ‘आक्रामक’ वॉर: लोकतंत्र बचाने अब ‘सड़क से संसद’ तक ‘संघर्ष’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़