26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश ने 3 'सीओ' की बदली कुर्सी: देर रात 'महा फेरबदल' के पीछे क्या है वजह ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एसपी पलाश ने 3 ‘सीओ’ की बदली कुर्सी: देर रात ‘महा फेरबदल’ के पीछे क्या है वजह ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की “कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण” की “कमान को और धार” देने के लिए एसपी पलाश बंसल ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के “कार्यक्षेत्र” में “बड़ा फेरबदल” किया है। “देर रात” हुए इस “बदलाव” के बाद जिले के तीन अहम पुलिस सर्किलों “सिटी, सदर और अतर्रा” की “कमान” अब नए अधिकारियों के “हाथों” में होगी।एसपी पलाश का 'प्रदेश में बजा डंका': 75 जिलों में 'बांदा पुलिस' बनी 'नंबर- वन'इस फेरबदल में सदर क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह को सीओ सिटी की “जिम्मेदारी” सौंपी गई है। वहीं “अतर्रा की क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह को सीओ सदर” बनाया गया है। इसके अलावा “अमरनाथ गुप्ता को अतर्रा क्षेत्राधिकारी की नई जिम्मेदारी” दी गई है। फेरबदल के बाद अब सीओ सिटी सौरभ सिंह के सामने शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों की पुलिसिंग की जिम्मेदारी होगी। वहीं सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह सदर सर्किल के थानों की निगरानी के साथ लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा करेंगी।एसपी पलाश ने 3 'सीओ' की बदली कुर्सी: देर रात 'महा फेरबदल' के पीछे क्या है वजह ? दूसरी ओर अमरनाथ गुप्ता को अतर्रा सर्किल की जिम्मेदारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की पुलिसिंग पर उनकी “सीधी निगरानी” रहेगी। पुलिस विभाग में हुए इस “बदलाव” को सिर्फ “कुर्सियों की अदला-बदली” के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि महत्वपूर्ण सर्किलों में पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को “नए सिरे से तय” करने के कदम के रूप में देखा जा सकता है। अब नई तैनाती के बाद सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि सिटी, सदर और अतर्रा में नई कमान पुलिसिंग को किस दिशा में ले जाती है?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

यूपी : कोतवाली के अंदर आरोपित ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट और हाथ की नस …

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

Banda – डीएम, विधायक के साथ आयुक्त की भी कृपा बरसी : मॉडल बनेगा विकास खंड बिसंडा।

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बारातियों एवं घरातियों की समस्या की दूर : उतारी आरती

City News Uttar Pradesh

“मिट्टी में मिलाने” के बाद सीएम योगी बोले, ऐसा सबक सिखाएं कि भूमाफिया कांप जाएं, कहा- किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़