City News Uttar Pradesh
मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का 'जलजला': जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है 'रहस्य' ?
उत्तर प्रदेश

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक नाम ऐसा है, जिसे सुनते ही अफसरों के दरवाज़े ‘खुद-ब-खुद’ खुल जाते हैं। विभागों के ‘गलियारों में फुसफुसाहटें’ बढ़ जाती हैं ‘ठेकेदार सुरेश गुप्ता’ आये हैं। सूत्रों की मानें तो बांदा में इनका ‘जलजला’ ऐसा है कि मलाईदार विभागों में इनकी ‘बल्ले बल्ले’ है ! कहते हैं ‘श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय’ वाली भूमिका इनकी ओर हर तरफ दिखाई देती है ? सत्ता दल हो या विपक्ष ठेकेदार सुरेश गुप्ता पर राजनीतिक कृपा का छत्रछाया हमेशा बना रहता है, जिससे जांच की आंच तक नहीं पहुंच पाती ? सूत्र बताते हैं जिस कार्यालय में सुरेश गुप्ता का कदम पड़ जाए, वहाँ अफसरों का व्यवहार ‘लल्ला-लल्ला लोरी, दूध की कटोरी’ जैसा हो जाता है ? यानी, स्वागत सत्कार इतना गर्मजोशी वाला कि बाकी ठेकेदार हतप्रभ ! कथित तौर पर विभागों में इन्हें एक तरह का स्पेशल प्रिविलेज मिला हुआ है ? कई अफसर तो मज़ाक में कहते सुने जाते हैं ‘सुरेश जी आए मतलब काम आधा तो वैसे ही हो गया’ !

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का 'जलजला': जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है 'रहस्य' ?

सूत्र यह भी बताते हैं ठेकेदार सुरेश को दिए जाने वाले निर्माण कार्यों में ‘दूध की नदी’ जैसा कमाई का रेशियो बहता है ? इस दूध की ‘मलाई-रबड़ी’ कार्यदायी विभागों के ‘टॉप टू बॉटम’ अधिकारियों व कर्मचारियों तक ‘मीठे स्वाद’ के रूप में पहुंच जाती है ? यही कारण बताया जाता है कि गुणवत्ता पर सवाल उठने के बावजूद जांच को आंच नहीं आती ? शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुरेश गुप्ता द्वारा किए गए कई निर्माण कार्यों पर गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगते रहे हैं ! सड़कों पर बार-बार उभरते गड्ढे, नालियों का जल्दी क्षतिग्रस्त होना, भवनों में शुरुआती दरारें और मानक के विपरीत सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायतें ! लेकिन हर बार शिकायतों का अंत फाइलों की धूल और अफसरों की चुप्पी में ही होता है ?

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का 'जलजला': जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है 'रहस्य' ?

सूत्रों का कहना है ‘ऐसा कोई सूरमा भोपाली’ नहीं दिखता जो इनके कामों की ‘असली जांच’ का बीड़ा उठाए।’ ठेकेदार सुरेश गुप्ता इन सभी ‘आरोपों को बेतुका’ बताते है। उनका कहना है ‘हमारे सभी कार्य सरकारी मानकों और गुणवत्ता के अनुसार होते हैं। सभी विभागीय प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं,आरोप लगाने वाले गलतफहमी फैला रहे हैं। इस सफाई के इतर जिले में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का प्रभाव, विभागों की अनोखी मेहरबानियां, राजनीतिक छत्रछाया और जांच में उदासीनता ये सब मिलकर पूरे प्रशासनिक ढांचे पर गंभीर प्रश्नचिह्न सा लगा रहे हैं ? क्या विभागों की चुप्पी, कथित ‘मलाईदार रेशियो’ का नतीजा है?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब बन गईं मौत का कारण : पत्नी से विवाद होने पर युवक नें संसार से लिया विदा

टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद

City News Uttar Pradesh

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

सदर विधायक नें हस्तम गांव में वृध्दा आश्रम के लिये किया भूमि पूजन …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र हुये भाऊक : विभाजन विभीषिका पर दे रहे थे भाषण

City News Uttar Pradesh

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटल बिहारी जी की लिखी पंक्तियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़