26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'दांदो खादर बालू खदान' में अवैध खनन : 'माफिया बनाम कानून' बना चर्चा !
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘दांदो खादर बालू खदान’ में अवैध खनन : ‘माफिया बनाम कानून’ बना चर्चा !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नदी बहती है ‘जीवन’ देने के लिये, लेकिन बांदा में ‘यमुना अब बह रही है माफिया की जेब भरने के लिए’ ! हम आपको बता रहें हैं कि कैसे एक खनन माफिया ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यमुना को लूट का मैदान बना दिया है ? कैसे अफसर, पुलिस और सिस्टम सब इस गुनाह के मौन दर्शक बनें हैं ! क्या ये मौन सिर्फ डर है या ईमान बिक चुका है ?

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

खबर में हम बता रहे हैं कि कैसे बांदा में नियमों की हत्या कर दी गई है ! दांदो खादर घाट पर पिछले तीन महीनों से कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ! माफिया आलोक शुक्ला खुलेआम यमुना की धारा को मोड़ता है !

बांदा में 'दांदो खादर बालू खदान' में अवैध खनन : 'माफिया बनाम कानून' बना चर्चा !

जेसीबी दिन-रात गड़गड़ाती हैं, ट्रक ओवरलोड उड़ते हैं, लेकिन अफसरान ? खामोश हैं, जैसे जुबान पर ताले लग गए हों ! सवाल ये है कि क्या ये चुप्पी मुफ्त में आई है ? या फिर जेबें गर्म करके हासिल की गई है यह खामोशी ?

बांदा की "चरका बालू खदान" में "अवैध खनन का उफ़ान": "कपिल मुनि की हनक" में योगी और प्रशासन मेहरबान ?

जिस घाट पर अवैध खनन हो रहा है, वहां से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी है मगर वहां कोई हलचल नहीं ! कोई सवाल नहीं ! कोई कार्रवाई नहीं !

दांदो घाट पर माफिया का खुला तांडव: अवैध खनन की नदी में बह रहा "सिस्टम का ईमान" !

क्या पुलिस सिर्फ चौकी की चाय तक ही सीमित रह गई है?  खनिज अधिकारी राज रंजन कहते हैं कि निरीक्षण किया था। तो पूछिए उनसे जब निरीक्षण किया था, तो कार्रवाई कहां है? क्या सिर्फ कागज़ों पर खानापूर्ति ही अब शासन का सच बन चुका है?

बांदा में 'दांदो खादर बालू खदान' में अवैध खनन : 'माफिया बनाम कानून' बना चर्चा !

बांदा का दांदो घाट अब प्रशासनिक लापरवाही का ज़िंदा सबूत बन चुका है ? नदी की कोख से रेत निकाल कर माफिया करोड़ों कमा रहा है और सरकारी राजस्व को दी जा रही है सीधी चोट !

खपटिहा बालू खदान ठेकेदार मनोज सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश के लिये चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ?

सवाल है कि क्या शासन इस गठजोड़ के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएगा, या ये लालच यूं ही बहता रहेगा ? अब विचारणीय यह है की क्या बांदा में वाकई माफिया का राज है और सिस्टम गुलाम ? खनिज अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट क्या सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति थी ?

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

हालात तो यही हैं की “बांदा का दांदो घाट अब कथित तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का ज़िंदा सबूत सा बन चुका है ? नदी की कोख से अवैधानिक तौर रेत निकाल कर माफिया करोड़ों कमा रहा है ! कथित प्रशासनिक खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी के “सामने” भी नहीं “सुलझीं” समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का निस्तारण

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

योगी मंत्रिमंडल में प्रकाश द्विवेदी कर सकते है उजाला : पूरे बुंदेलखंड का है “जन दुलारा”

Banda : रस्मे चिरागा के साथ तीन दिवसीय उर्स बना सौहार्द की मिशाल …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम बांदा “गन” का इस्तेमाल कर बचवायें फसले, बुलाई “गन टीम”।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़