23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डकैतों और ड्रोन की 'झूठी कहानियों' का 'सच' उजागर: चौपाल ने फैलाई 'हकीकत' की मशाल
उत्तर प्रदेश

डकैतों और ड्रोन की ‘झूठी कहानियों’ का ‘सच’ उजागर: चौपाल ने फैलाई ‘हकीकत’ की मशाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव-गांव में डकैतों की दस्तक और आसमान में ड्रोन उड़ने की अफवाहों से फैले डर का शनिवार को आखिरकार अंत हो गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के आदेश पर जिले के सभी थानों ने अलग-अलग चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सच्चाई बताई और साफ कर दिया कि यह सब अफवाह है। हकीकत में न तो डकैत उतरे और न ही कोई रहस्यमयी ड्रोन मंडरा रहा है।

डकैतों और ड्रोन की 'झूठी कहानियों' का 'सच' उजागर: चौपाल ने फैलाई 'हकीकत' की मशाल

थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों और ग्रामीणों के बीच बैठकर कहा “अफवाहें आपके दिमाग में डर भरने की चाल हैं। डकैतों और ड्रोन उड़ने की खबरें पूरी तरह से झूठी और आधारहीन हैं। पुलिस की आंखों और कानों से कुछ नहीं बचता। ऐसे झूठे प्रचार पर कतई भरोसा न करें। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध हरकत या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

डकैतों और ड्रोन की 'झूठी कहानियों' का 'सच' उजागर: चौपाल ने फैलाई 'हकीकत' की मशाल

चौपालों में जुटे ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लगातार फैल रही अफवाहों से गांवों में बेचैनी थी, मगर पुलिस की पहल से भ्रम दूर हुआ और अब सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है। वहीं एसपी पलाश बंसल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा “जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया या मुंहज़बानी अफवाह फैलाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा”। अफवाह फैलाना अपराध है और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

पुलिस टीम ने किया राजफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, टीम ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

News : किसान ने की आत्महत्या, नोट में लिखा- ‘सरकार किसानों की नहीं सुन रही, इसलिए जान दे रहा हूं’

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे ‘प्रकृति के प्रहरी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी ‘गिद्धों’ की आबादी

बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही :124 सचिवों को नोटिस थमाई

ब्रेकिंग न्यूज़