
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। विलुप्त सरयू फिर “अठखेलियाँ” करेंगी। जिले में “सदियों से विलुप्त हो चुकी सरयू नदी को दोबारा जीवित” करने की “अनोखी खोज शुरू” हो गई है। दिल्ली और भोपाल से आए “विशेषज्ञों की टीम ने चित्रकूट में डेरा डाल” दिया है और “नदी के पुराने प्रवाह, धारा और जल स्रोतों की वैज्ञानिक जांच पुनः शुरू” कर दी है।
जिला प्रशासन की इस “पहल का उद्देश्य केवल नदी को पुनर्जीवित” करना ही नहीं, बल्कि “बारिश के पानी को संरक्षित” करना और “बाढ़ के दौरान पानी के प्रभाव को नियंत्रित” करना भी है। सरयू नदी का “पुनरुद्धार” होने से आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर बेहतर होने और गर्मी के दिनों में पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही बरसात के दौरान रामघाट और आसपास के इलाकों में जलभराव तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने में भी मदद मिलेगी।
सरयू नदी के “पुनरुद्धार” की संभावनाओं को देखते हुए दिल्ली, भोपाल से विशेषज्ञों की एक टीम चित्रकूट पहुंची है। इस टीम ने जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर नदी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है। टीम नदी के पुराने मार्ग,मिट्टी की परतों और भूजल के स्रोतों का अध्ययन कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि “सरयू कहां से होकर बहती थी और उसे फिर से कैसे जीवित” किया जा सकता है।
इसके लिये “कार्ययोजना तैयार” की जा रही है। सरयू नदी के “पुनरुद्धार” के साथ “भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इस पर व्यापक योजना पर कार्य” हो रहा हैं कि कितनी बारिश होने पर नदी का जलस्तर किस स्तर तक पहुंचता है, ऐसी व्यवस्था विकसित होगी जिसके तहत प्रत्येक छह घंटे में “नदी के जलस्तर की निगरानी” की जा सके। साथ ही “जलस्तर में होने वाली बढ़ोतरी का पूर्वानुमान” हो।
विशेषज्ञों का मानना है कि “अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो चित्रकूट देश के सामने नदी पुनर्जीवन का अनोखा मॉडल” बनेगा। विलुप्त नदी को फिर से बहाना सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि “इतिहास, आस्था और पर्यावरण को फिर से जोड़ने” की कोशिश है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
