- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही बीएड काउंसलिंग के द्वितीय चरण में सात हजार ने कॉलेज की च्वाइस भरी है। इन अभ्यर्थियों को बीयू द्वारा सोमवार को देर शाम कॉलेज आवंटित कर दिया गया।प्रदेश में बीएड की करीब 2.43 लाख सीटें हैं। बीयू ने 13 अगस्त से बीएड की प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू की थी। पहले चरण में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

इसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बाद च्वाइस भरी थी। 24 अगस्त को इन्हें कॉलेज आवंटन कर दिया गया था। इन्हें पांच सितंबर तक प्रवेश लेने का मौका दिया गया है। 25 अगस्त से द्वितीय चरण की काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें 75001 से 1,93,062 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर च्वाइस फिलिंग कर दी है। इन्हें सोमवार देर शाम कॉलेज आवंटन कर दिया गया।

प्रदेश के बीएड कॉलेजों में इस बार काफी सीटें खाली रह जाएंगी। निर्धारित सीटों के मुकाबले पहले ही 50 हजार कम आवेदन आए हैं। दूसरी तरफ, शुरुआती दो चरणों की काउंसलिंग में भी करीब 20 हजार अभ्यर्थी ही शामिल हुए हैं। ऐसे में सरकारी और अनुदानित कॉलेजों की करीब-करीब सीटें भर चुकी हैं, जिनकी फीस कम रहती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
