City News Uttar Pradesh
ढाई लाख मतदाता चुनेंगे नगर निकाय की सरकार : अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशित
उत्तर प्रदेश

ढाई लाख मतदाता चुनेंगे नगर निकाय की सरकार : अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों की सरकार बनाने में 2.53 हजार मतदाता भूमिका में अहम होंगे। निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस वर्ष 4282 मतदाताओं में इजाफा हुआ है। बांदा नगर पालिका में 139287 मतदाता हैं, जबकि अतर्रा में 37677 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। नगर पंचायत ओरन में सबसे कम 6010 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य तय करेंगे।


जनपद में पिछले वर्ष नगर निकायों में दो लाख 50 हजार 909 मतदाता थे। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने मार्च माह में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। बीएलओ और सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच की। छूटे मतदाताओं को जोड़ा और स्थायी रूप से बाहर रहने वाले तथा फर्जी मतदाताओं के नाम काटे गए।

ढाई लाख मतदाता चुनेंगे नगर निकाय की सरकार : अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशित
Two and a half lakh voters will elect the municipal government: the final voter list published

एक अप्रैल को निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है। इसके मुताबिक बांदा और अतर्रा नगर पालिका सहित छह नगर पंचायतों में कुल 4282 मतदाता बढ़ गए हैं। अतर्रा में 753 मतदाता बढ़े हैं। अब यहां 37677 मतदाता हो गए हैं। 21 मतदाताओ के सशोधन किए गए हैं। बांदा नगर पालिका में पहले 137567 मतदाता थे। अभियान के बाद यहां 1392287 मतदाता हो गए हैं। 161 लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

ढाई लाख मतदाता चुनेंगे नगर निकाय की सरकार : अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशित
Two and a half lakh voters will elect the municipal government: the final voter list published

मटौंध नगर पंचायत में पहले 9227 मतदाता थे, जो बढ़कर 8875 हो गए हैं। यहां 991 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जबकि 991 वोटरों के नाम हटाए हैं। तिंदवारी नगर पंचायत में 10233 मतदाता पूर्व में थे। यहां बढ़कर 10344 हो गए हैं। बबेरू नगर पंचायत में 25615 मतदाता पूर्व में थे। अब यहां 25808 मतदाता हैं। यहां 42 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं व दस के नाम संशोधित हुए हैं। नगर पंचायत नरैनी पहले 14569 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 14843 हो गए हैं। यहां 89 नाम सूची से हटाए गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत ओरन में 6015 मतदाता पूर्व में थे, जो बढ़कर 6010 हो गए हैं। यहां 45 नाम हटाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत बिसंडा में 10738 मतदाताओं में 226 नाम बढ़े हैं। अब यहां 10926 वोटर हैं। 38 के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।


दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी अधिसूचना जारी न हो, पर दावेदारों में खुद को जनता के समक्ष साबित करने की होड़ जरूर शुरू हो गई है। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समर्थित दावेदार रातोंरात चौराहों और भवनों में पोस्टर बैनर लगवा रहे हैं। इनमें पर्वों की बधाइयों से लेकर जनता का आभार प्रदर्शन तक सब कुछ है। सपा के कुछ दावेदारों तो पंफ्लेट तक छपवा लिए हैं और जनता के बीच जाकर अपने वोट पक्के कर रहे हैं। फिलहाल भाजपा व सपा सहित अन्य दलों से जुड़े दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। रोजा इफ्तार पार्टी हो या अन्य धार्मिक कार्य, इनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं तमाम दावेदार प्रदेश हाईकमान के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा ‘शिक्षा’ को नई उड़ान: विद्यालय भवन के ‘लोकार्पण’ से बदली ‘तस्वीर’ !

योगी सरकार दिव्यांगों को देगी बड़ा तोहफा : हर महीने मिलेगी 1500 रुपये पेंशन

राजनीति : बसपा सुप्रीमों मायावती ने भतीजे आकाश को दी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव का संभालेंगे जिम्मा

City News Uttar Pradesh

ब्रिटिशकालीन चमत्कार:137 साल पुराना ऐतिहासिक ‘पुल’ बना फौलाद, 50 साल उम्र का औऱ वरदान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की सख्ती का असर: जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्था एवं इंजीनियरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़