27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

बाराबंकी। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी एंबुलेंस केस में बाराबंकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में पूछताछ के बाद उसके गुर्गे आनंद यादव, मुजाहिद खान और शाहिद पर ईनाम घोषित किया है। पुलिस ने आनंद यादव और शाहिद पर 25-25 हजार और मुजाहिद पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। इन तीनों अपराधियों का मुख्तार अंसारी से सीधा कनेक्शन साबित होने के बाद पुलिस को इनकी तलाश है। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पेशी अब बाराबंकी में शुरू होगी।


कोर्ट ने एंबुलेंस के फर्जी कागजात से रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में 14 जून को तलब किया है। इसके लिए प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नंदकुमार ने बी वारंट जारी किया है। कोर्ट में पुलिस ने बताया है कि एंबुलेंस मामले में फर्जी पते से पंजीकरण में मुख्तार अंसारी की संलिप्तता सही है।


मुख्तार अंसारी ने पुलिस को दिए गए 161 के अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसकी साजिश से ही बाराबंकी में एंबुलेंस की खरीद और रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इससे पहले कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यमुना प्रसाद द्वारा गाठित एसआईटी ने 25 मई को बांदा जेल पहुंच कर दो दिन पूछताछ की थी। पंजाब के रोपड़ जेल से लाए जाने के बाद मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है।


माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से 31 मार्च को मोहाली कोर्ट तक पेशी पर लाने और ले जाने में यूपी 41 नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में गठित एसआईटी मऊ जिले के श्याम संजीवनी हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डाॅ.अलका राय, निदेशक शेषनाथ राय समेत सहयोगी रहे राजनाथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरीजों के लिए अच्छी खबरः रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी शुरू

City News Uttar Pradesh

UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में घटने लगा है कोरोना वायरस का संक्रमण, रिकवरी रेट 91.8 फ़ीसदी पर पहुंचा, 24 घंटे में 6725 नए केस …

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी “माया से काया” !

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क

बांदा: जसपुरा में 4 करोड़ 96 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़