28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी "माया से काया" !
उत्तर प्रदेश

ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी “माया से काया” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिषदीय विद्यालयों काकाया कल्प से भाग्य चमकेगा और दमकेगा। यह सब ब्यूटी फुल नजर आयेंगे। शासन की मंशा तो यही हैं। लेकिन भय सता रहा हैं की धरातल स्तर पर भ्रष्ट व्यवस्था की कहीं यह शिकार न हो जाए। खैर , गर्मियों के अवकाश के बाद परिषदीय स्कूलों को नए लुक में ब्यूटी फुल करने की मंशा हैं।

ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी "माया से काया" !
Council schools will be full of beauty, will change from “Maya to Kaya”!

शासन ने 15 अगस्त के पहले विद्यालयों को सभी सुविधाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ पेयजल के लिए स्कूलों में पाइप लाइन से आपूर्ति होगी। बालिकाओं के लिए क्रियाशील शौचालय व मूत्रालय बनाए जाएंगे। टाइल्स और फ्लश सिस्टम लगाया जाएगा। विद्यालयों की रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। रैंप और रेलिंग का निर्माण कर वायरिंग के साथ लाइट व पंखे भी लगाए जाएंगे। शासन ने 15 अगस्त तक सभी विद्यालयों का कायाकल्प करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूटी फुल होंगे परिषदीय विद्यालय, बदल जायेगी "माया से काया" !
Council schools will be full of beauty, will change from “Maya to Kaya”!

जिले में 1,725 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 1,045 प्राथमिक और शेष उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों के कायाकल्प के लिए तीन वर्षों से मिशन कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में शिक्षण कक्ष, टाइल्स, शौचालय, दरवाजे, खिड़ी, शौचालय आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। मौजूदा समय में 70 प्रतिशत से ज्यादा विद्यालयों में ये कार्य कराए जा चुके हैं। अवशेष विद्यालयों में कायाकल्प के लिए शासन ने 30 अगस्त तक का समय निर्धारित है। आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं में सुधार एवं संतृप्तिकरण के के कार्य कराए जाएंगे।

विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने यहां के ग्राम प्रधान को कार्यों की सूची देंगे। पंचायती राज विभाग के तहत प्रस्तावित कार्यों को पूरा किया जाएगा। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य वित्त आयोग, 14वें वित्त और ग्राम निधि की राशि से खर्च होगा। ये सुधारात्मक कार्य बेसिक शिक्षा और पंचायती राज विभाग के आपसी समन्वय से पूरे होंगे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित का दिशा बैठक में धमाकेदार प्रदर्शन: नगर विकास के ‘मुद्दे’ पर रहे ‘हावी’

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

News- दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर जख्‍मी किया…

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में कार्यवाई का ‘हंटर’ : 44 संविदा चालकों पर गिरी गाज, नौकरी पर लटकी तलवार

बांदा की नरैनी सीट बनी वीआईपी : रालोद से वीरेंद्र साक्षी की चर्चा नें उड़ाई नींद !

ब्रेकिंग न्यूज़