- विनोद मिश्रा
बांदा। मानसिक दिव्यांग किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारापीटा और घर में 28 घंटे तक बंधक बनाए रहे। पुलिस की सक्रियता पर आरोपित उसको घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मानसिक दिव्यांग 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोस में विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे में चल रहा डांस देखने गई थी। बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसका अपहरण कर ले गए। काफी देर तक जब वह नहीं दिखी तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। फिर पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो 28 घंटे बाद आरोपित किशोरी को शुक्रवार रात घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंच किशोरी ने आपबीती सुनाई।

पिता ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उसे पीटते रहे और घर के अंदर बंधक बनाए रहे। घटना से बेटी भयभीत है। बेटी जब वापस घर पहुंची तो उसके कपड़े पन्नी के अंदर थे। आरोपितों ने जींस समेत अन्य कपड़े पहनाकर छोड़ा है। वह इशारों में घटना बता रही है। पुलिस किशोरी को महिला थाने ले गई। वहां काफी देर तक बयान लेती रही। कोतवाली प्रभारीभास्कर मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पाक्सो व अपहरण के साथ सामूहिक दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

– तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया मेडिकल परीक्षण
पुलिस ने पीडि़त दिव्यांग किशोरी का पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डा. उदयभान , महिला अस्पताल की डा. ऋतंभरा व प्रदीप गुप्ता के तीन सदस्यीय पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
