
- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप के लिये सुशासन सप्ताह अग्नि परीक्षा होगी ! यह 19 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें प्रशासन द्वारे -द्वारे विकास योजनाओं से संतृप्त करायेगा। बशर्ते यह अभियान महज औपचारिकता न बन जाये।

खैर, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य नें इसी संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर के मध्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित होगा।

सभी विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश हैं कि 19 दिसम्बर को शिकायतों का निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन करें। 22 दिसम्बर को ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी के लिए विशेष कैम्प होंगे, जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि तथा उद्यान से सम्बन्धित आवेदन पत्रों का निस्तारण होगा।

24 दिसम्बर को जनपद स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला होगी। इसमें सप्ताह में किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी। वेबसाइट पर गतिविधियों की अपलोडिंग भी होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
