- विनोद मिश्रा
बांदा। अटल आवासीय योजना गुणवत्ता में अटल साबित नहीं हो रही। इस स्थिति पर डीएम दीपा रंजन नें हैरान हो फिर फटकार लगाई है। डीएम दीपा रंजन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहीं थी l

कार्यदाई संस्था डीएम की तीन बार दी जा चुकी चेतावनी के बाद भी बेखौफ इस “बुंदेली कहावत को चरितार्थ” कर रही है कि “पंचों सब बात है सही पर नरदा यहीं से बही”। यानी “जो भी सच हो पर गुणवत्ता तो इसी ढर्रे पर रहेगी” l

डीएम को अटल आवास विद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। कार्यदाई संस्था जी एस एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी को निर्माण कार्य में तेजी तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य को मार्च 23 तक शतप्रतिशत पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए l

उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीl उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों की प्रगति का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें l बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेl
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
