City News Uttar Pradesh
यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर
उत्तर प्रदेश

यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर

 

लखनऊ। किशोरों को नशीली दवाओं के इस्तेमाल से दूर रखने के लिए नई पहल की गई है। अब उत्तर प्रदेश की दवा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। समय-समय पर जिलों में औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। अगर बिना डाक्टर के पर्चे के शेड्यूल एच-वन और एक्स की दवाएं देते कोई मेडिकल स्टोर पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के निर्देश पर यह कदम उठाए जा रहे हैं।

यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर
Now it is necessary to install CCTV cameras at medical stores in UP, a strict vigil will be kept on the sale of drugs

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय कमेटी का गठित की गई है। इसमें स्वास्थ्य, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आबकारी व समाज कल्याण विभाग आदि के अधिकारी शामिल हैं। यह संयुक्त एक्शन कमेटी बनाई गई है। ऐसे मेडिकल स्टोर जो शेड्यूल एच-वन व एक्स की दवाएं बेच रहे हैं, उनकी कड़ी निगरानी सीसीटीवी कैमरे की मदद से होगी।
दरअसल, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को दर्द से बचाने के लिए जो दवाएं दी जाती हैं, उनमें मारफीन होती है। नशे के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। डाक्टर मरीज को पर्चे पर निश्चित डोज लिखता है। वहीं मेडिकल स्टोर से बिना पर्चे के किशोर चोरी छिपे इसकी अत्याधिक मात्रा का सेवन नशे के लिए करते हैं। ऐसे में शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर
Now it is necessary to install CCTV cameras at medical stores in UP, a strict vigil will be kept on the sale of drugs

निदेशक, महिला कल्याण मनोज कुमार राय के मुताबिक मेडिकल स्टोरों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूलों व कालेजों के आसपास शराब की दुकान भी नहीं खोली जा सकती। मालूम हो कि बीते अगस्त 2021 में ही एनसीपीसीआर द्वारा सभी राज्यों को नशीली दवाओं का सेवन रोकने के लिए सख्ती किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बीती नौ फरवरी 2022 को फिर सभी राज्यों को एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की ओर से पत्र लिखकर इसका ब्योरा मांगा गया है।
देश में 272 तरह की दवाओं को नशे के लिहाज से संवेदनशील माना गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (औषधि) दिनेश कुमार तिवारी के मुताबिक सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट कार्यालय को भेजें। इसके दवा विक्रेता संघ की भी मदद ली जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में 59.12 फीसदी मतदान, पढ़िए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितना हुआ मतदान

City News Uttar Pradesh

बांदा : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत

विधायक प्रकाश नें छिबाँव अमृत सरोवर का किया निरीक्षण: सौंदर्य से निखर रहा सरोवर

जन मानस में छा गये डीएम अनुराग : तालाबों में साफ की स्वंय जलकुंभी

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया आयुर्वेद चिकित्सा का महत्व : दिया इस विधा पर जोर

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़