- विनोद मिश्रा
बांदा। भाई के घर जाने के लिए क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे मजदूर की ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। स्वजन को ढूढ़ने पर उसका शव पटरी के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी 21 वर्षीय बेलदार शिवशरण पुत्र रामाधार रविवार सुबह घर से मजदूरी करने शहर आया था। यहां से देरशाम वह अपने फुफेरे भाई लक्ष्मी के घर गिरधारी पुरवा जा रहा था। रास्ते में गिरवां के महुआ गांव की रेलवे क्रासिंग के पास जब वह पटरी पार करने लगा। अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। रात तक जब वह फुफेरे भाई के घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की।

स्वजन के ढूढ़ते हुए घटनास्थल में पहुंचने पर वह रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। आनन-फानन स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मोरचरी में रखवा दिया। वहां से घटना का मेमो पुलिस को भेजा गया। मजदूर के चचेरे भाई रविशंकर ने बताया कि उसके पिता के नाम कुल दो बीघा जमीन है। वह दो भाइयों में बड़ा था। जमीन ज्यादा न होने से मजदूरी करके किसी तरह घर खर्च चलाने में मदद करता था। घर से मजदूरी पर जाते समय वह कह गया था कि शहर से काम करने के बाद वह फुफेरे भाई के यहां जाएगा। सिर में चोट के निशान मिले हैं। इससे यही लग रहा है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
