City News Uttar Pradesh
नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत
उत्तर प्रदेश

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर निकाय उप चुनाव में मंगलवार को सर्दी का असर साफ नजर आया, जिसका प्रभाव मतदाताओं पर पड़ा। हालांकि, जैसे-जैसे धूप निकली, मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हुआ। बबेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 46.36% मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं स्वराज कालोनी में यह प्रतिशत 38.84% रहा। अतर्रा नगर पालिका में सदस्य पद के लिए मतदान प्रतिशत थोड़ा बेहतर रहा, जहां 54.97% मतदाताओं ने वोट डाले।

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

बबेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव सुबह सात बजे शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। यहां कुल 25821 मतदाता हैं, जिनमें 14060 पुरुष और 11767 महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत महज 5.22% था, जो 11 बजे तक 17.34% तक पहुंचा। सर्दी के कारण मतदाता सुबह जल्दी नहीं निकले, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी। तीन बजे तक 39.52% मतदान हुआ और शाम पांच बजे तक यह प्रतिशत 46.36% तक पहुंच गया।

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस बल हर बूथ पर तैनात रहा, और एसडीएम नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने चुनाव संपन्न होने के बाद राहत की सांस ली। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सील कर जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में जमा कराया गया। इन मतपेटियों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

स्वराज कालोनी वार्ड में सभासद के उपचुनाव में तीन महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। इस वार्ड में 6027 मतदाता हैं, जिनमें 3157 पुरुष और 2870 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 38.84% मतदान हुआ, जिसमें 1351 पुरुष और 990 महिलाएं वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए दो केंद्र बनाए गए थे: एक स्वराज कालोनी प्राथमिक विद्यालय और दूसरा जीआईसी। मतदान के दौरान हालांकि अधिकांश वोटर घरों से बाहर नहीं निकले, जिसके कारण मतदान प्रतिशत कम रहा। बावजूद इसके, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र को देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ : देर रात तक चली पूजा अर्चना

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

पूर्व “विधायक दलजीत का करवा चौथ हुआ चर्चित”: देवी “पूजन के साथ पौध रोपण” का संदेश

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh

Banda : फांसी लगा युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़