City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर की रणनीति से ‘भाजपा व बसपा’ में ‘खलबली’ : सपा की ‘चाल’ से डगमगाए ‘समीकरण’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में ‘सियासत का पारा’ चढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव की नई चुनावी रणनीति ने भाजपा हीं नहीं बसपा के खेमे भी हड़कंप मचा दिया है।

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

बबेरू की सड़कों से लेकर गांवों की गलियों तक अब ‘साइकिल यात्राओं’ की चर्चा है। विधायक की ‘पीडीए मिशन रणनीति’ अब बबेरू की ‘जनता’ के बीच ‘नई ऊर्जा का संचार’ कर रही है।

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

विधायक विशंभर यादव ने अपने अभियान की कमान खुद संभाल रखी है। वे दिन-रात गांवों में दौरा कर रहे हैं, खासतौर पर उन गांवों में जहां 2022 में समाजवादी पार्टी को अपेक्षाकृत कम वोट मिले थे। विधायक यादव ने चुनावी तैयारी को एक संगठित रणनीति में तब्दील कर दिया है। हर बूथ को तीन श्रेणियों में बांटकर वहां जिम्मेदारी तय की है। ‘कमजोर बूथों’ पर अब फोकस है, और वहां ‘साइकिल की दस्तक’ लगातार बढ़ती जा रही है।

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

सपा विधायक विशंभर यादव की रणनीति सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं है। उन्होंने ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के बीच समाजवादी सोच को जमीनी स्तर पर उतारने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है “लोगों के सुख-दुख के साथी बनो, तभी समाजवादी विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी”

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

उनका यह संदेश अब गांवों में असर दिखा रहा है। दलित बस्तियों में संविधान और बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की विचारधारा पर आधारित सपा की बैठकों से एक नई राजनीतिक जागरूकता दिखाई दे रही है। ‘साइकिल यात्राओं’ और ‘हर दिन हो रही बैठकों’ ने भाजपा और बसपा दोनों की ‘धड़कनें’ बढ़ा दी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

थानेदार की कथित दबंगई : बेटी के हत्यारों पर नहीं कार्यवाई: परिजनों की एसपी से गुहार

City News Uttar Pradesh

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा : बहू से झगड़ा करने के बाद सास ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

गांव कैसे बनेगें स्वर्ग : क्षेत्र पंचायत बैठक में हो गया निर्णय !

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल

आयुक्त और डीएम साहब गजब हो रहा : पुरातत्व संग्रहालय,वाचनालय की सरकारी करोड़ों की भूमि पर माफियाओ का कब्जा और बिक्री ! …

ब्रेकिंग न्यूज़