25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद बालकुमार पटेल की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट में नहीं हुए पेश, और पुलिस भी नहीं कर सकी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की गिरफ्तारी के लिये कोर्ट सख्त : डीजीपी को लिखा पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की गिरफ्तारी को लेकर एमपी, एमएलए कोर्ट नें सख्त रवैया अपनाया है। डीजीपी को पत्र लिखा है। साथ ही सह अभियुक्त भानु चतुर्वेदी के विरुद्ध कुर्की आदेश जारी किया है।

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की गिरफ्तारी के लिये कोर्ट सख्त : डीजीपी को लिखा पत्र
Court strict for arrest of former MP Bal Kumar Patel: letter to DGP

एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायिक अधिकारी गरिमा सिंह ने इस केस के अभियुक्तों के विरुद्ध एनवी डब्लू और धारा 82-83 की कार्यवाई के आदेश होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर डीजीपी को पत्र लिखा है। अभियुक्त की ओर से हाजिर होने हेतु समय की मांग को दिये प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। 29 अगस्त को हाजिर होने को कहा है। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा को भेजें गये पत्र पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किये जानें एवं पुलिस द्वारा अदालत के आदेशों की पैरवी ठीक से न करने का डीजीपी को भेजे पत्र में उल्लेख करने को आदेश किया है। शासकीयअधिवक्ता अम्बिका प्रसाद व्यास ने बताया कि वादी रमाकांत ने अपनी स्वेच्छा से अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट को सरकार की मदद करने हेतु प्राइवेट वकील नियुक्त किया है।

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की गिरफ्तारी के लिये कोर्ट सख्त : डीजीपी को लिखा पत्र
Court strict for arrest of former MP Bal Kumar Patel: letter to DGP

– धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में नहीं हो रहे थे पेश

उल्लेखनीय है की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी, एमएलए) गरिमा सिंह ने धोखाधड़ी के मामले में सह अभियुक्त भानु प्रताप चतुर्वेदी के विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी किया था। इसी मामले में सपा के पूर्व सांसद बाल कुमार के विरुद्ध पहले ही गैर जमानती वारंट जारी है।स्वराज कालोनी निवासी रमाकांत ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बालू खदान में शामिल होने के लिए कई लोगों ने 64 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम ने इनके खातों में ट्रांसफर कराए थे। लेकिन न तो बालू खदान में शामिल किया गया और न ही पैसा वापस किया गया। लेकिन आरोपी पिछली कई तारीखों में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे । कोर्ट ने पूर्व सांसद व सह अभियुक्त भानु प्रताप चतुर्वेदी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

City News Uttar Pradesh

Horoscope Rashifal 16 June 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, 16 जून इनके लिए बहुत लकी, पढ़ें राशिफल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर

City News Uttar Pradesh

भूख और बेबसी : मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूदी मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर …

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव : आशुतोष त्रिपाठी नें अध्यक्ष पद पर मारी हैट्रिक

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़