
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति में सादगी और जनसेवा के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक दलजीत सिंह अब पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आए हैं। पौधरोपण महायज्ञ 2026 के तहत उन्होंने अपने पैतृक गांव बेंदा स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा लगाया।
इस दौरान उन्होंने सिर्फ पौधा नहीं लगाया, बल्कि हर नागरिक से धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी दिलाया। पौधरोपण के बाद दलजीत सिंह ने कहा “एक पौधा केवल लकड़ी और पत्ते नहीं है। यह स्वच्छ हवा, जीवनदायिनी प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव” है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह माँ हमें जीवन देती है, उसी तरह पेड़ हमें जीवन देते हैं। इसलिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर हम अपनी मातृभूमि के प्रति ऋण चुका सकते हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने अपील की कि हर व्यक्ति पौधरोपण महायज्ञ 2026 में भागीदारी करे। आज लगाया गया एक पौधा, आने वाले कल की सबसे “अनमोल विरासत” है। अगर हमने आज पेड़ नहीं लगाए तो आने वाली पीढ़ियों को सिर्फ गर्मी और प्रदूषण मिलेगा।
सिद्ध बाबा आश्रम में हुए इस पौधरोपण में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और आश्रम के संत भी शामिल हुए। सभी ने संकल्प लिया कि वे भी अपने घर-आंगन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएंगे। राजनीति से इतर दलजीत सिंह की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
