City News Uttar Pradesh
प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया 'आयुर्वेद का महत्व': गांवों जाकर 'जागरूकता' फैलाने का दिया 'मंत्र'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया ‘आयुर्वेद का महत्व’: गांवों जाकर ‘जागरूकता’ फैलाने का दिया ‘मंत्र’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

कानपुर। महायोगी आयुष विश्वविद्यालय एवं राजभवन के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरीगंज में “कैंसर मुक्त भारत यात्रा आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान” संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं डायरेक्टर प्रो.आलोक मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया 'आयुर्वेद का महत्व': गांवों जाकर 'जागरूकता' फैलाने का दिया 'मंत्र'प्रो.आलोक मिश्रा ने कहा कि कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने में आयुर्वेदिक चिकित्सा अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। आयुर्वेद न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मरीज को मानसिक और शारीरिक मजबूती भी देता है।

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया 'आयुर्वेद का महत्व': गांवों जाकर 'जागरूकता' फैलाने का दिया 'मंत्र'उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे क्लासरूम से निकलकर समाज में जाएं। गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक, रैली और स्लोगन के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाएं। अर्ली डायग्नोसिस ही कैंसर पर जीत की कुंजी है।

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया 'आयुर्वेद का महत्व': गांवों जाकर 'जागरूकता' फैलाने का दिया 'मंत्र'प्रो. मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कैंसर उपचार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। चिकित्सकों और विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन गौरव भदौरिया ने की। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्क्रीनिंग कराने की अपील की।

प्रो. आलोक मिश्रा नें बताया 'आयुर्वेद का महत्व': गांवों जाकर 'जागरूकता' फैलाने का दिया 'मंत्र'मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने इमरजेंसी ब्लॉक में निशुल्क स्क्रीनिंग व काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा की। सीमा कैंसर फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज सक्सेना, डॉ. स्तुति, डॉ. बी.पी. पटेल सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में 5 कैंसर सर्वाइवर मरीजों को तुलसी-गिलोय के पौधे एवं आयुर्वेदिक इम्यूनिटी बूस्टर किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत तिवारी, डॉ. जैन, प्रो. सुमित पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘बड़ी सौगात’: 23.88 करोड़ से होगा ‘सड़क’ का कायाकल्प

चेक बाउंस पर बड़ी कार्रवाई : आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई उद्घोषणा

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की ‘जमीनी हकीकत’ हुई ‘उजागर’ ! जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ने कहा कुश्ती है हमारे देश की शान: दशहरा पर्व पर दंगल का किया उद्धघाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

ब्रेकिंग न्यूज़