22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में "सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ"
उत्तर प्रदेश

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ विभाग पर दुर्दशा की छाया हैं। यह बात दीगर हैं की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल इस दुर्दशा के दंश को गहराई से समझ पाती हैं या नहीं। इस विभाग में धरातलीय मूलभूत समस्याएं हैं। “सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ” की स्थिति है। दुर्भाग्य यह की समीक्षा बैठकों में संदेश और निर्देश के आवरण में हकीकत नजर अंदाजी की भेंट चढ़ जाती है ?

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में "सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ"
DM Sahiba be careful: in the health department, “Yarn or cotton, weavers are wobbly”.

इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नें स्वास्थ समिति की बैठक कर पल्स पोलियो अभियान, टीका करण, आयुष्मान कार्ड आदि की स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा में दिशा -निर्देश की औपचारिकतायें परंपरा के अनुसार पूरी हो गईं !

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में "सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ"
DM Sahiba be careful: in the health department, “Yarn or cotton, weavers are wobbly”.

आश्चर्य की बात तो यह हैं की स्वास्थ विभाग में एएनएम के पद रिक्त हैं। जिले के हर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में जहां दो एएनएम की तैनाती होनी चाहिये वहां एक एएनएम की तैनाती हैं।

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में "सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ"
DM Sahiba be careful: in the health department, “Yarn or cotton, weavers are wobbly”.

अब जहां “डबल इंजन की ताकत लगनी चाहिये वंहा एक इंजन भार कैसे खींच” पायेगा। एक एएनएम एक दिन में अपनी फील्ड के आधा दर्जन गांव कैसे पहुंचेगी। यह उदाहण तो एक बानगी मात्र हैं। “दवा और ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच जैसी सामान्य उपकरण तक एएनएम को उपलब्ध” नहीं हैं। “बिना हथियार इलाज का पहाड़ा पढ़ाया” जा रहा हैं !

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में "सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ"
DM Sahiba be careful: in the health department, “Yarn or cotton, weavers are wobbly”.

खैर डीएम नें मीटिंग ली परसों से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को गति देने के निर्देश दिये। खबर से इतर यह भी उल्लेख कर दें की सूचना विभाग नें “समझ से परे वाली लंबी दिशा हीन खबर” बना मीडिया को प्रेषित कर दी। “सूचना विभाग की भी योग्यता का भगवान हीं मालिक” हैं। खबरें “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर की कहावत चरित्रार्थ” करती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की सख्त हिदायत : ओवर लोडिंग की नहीं मिले शिकायत

City News Uttar Pradesh

मंत्री नें किया बजट का गुणगान: प्रदेश रामराज की ओर करेगा प्रस्थान

डेंगू के रोकथाम के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बोले-स्वास्थ व्यवस्था के प्रति सरकार उदासीन

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी

City News Uttar Pradesh

चकबंदी कार्य में ‘धीमी गति और भ्रष्टाचार’ से किसानों में ‘आक्रोश’ : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट- खजुराहो मिलाने वाली हाईवे सड़क के ऊपर बह रहा पानी, तेज बहाव के बीच से गुजरते हैं लोग …

ब्रेकिंग न्यूज़