- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला कारागार में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी नें बांदा डीएम और एसपी पर गजब का दुस्साहस पूर्ण आरोप लगाया हैं। बाराबंकी की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी के दौरान उसने जज कमल कांत श्रीवास्तव को बताया कि बांदा जेल में छापेमारी के बहाने डीएम और एसपी मुकदमे से संबंधित सारे कागजात और फाइलें भी लेकर चले गए।फर्जी एंबुलेंस मामले में पेशी पर हाजिर मुख्तार अंसारी ने बताया कि मुकदमे में बचाव करने से भी रोका जा रहा है।

मुख्तार अंसारी ने वकील से शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र तैयार कर अगली सुनवाई पर कोर्ट को देने का आग्रह किया। आपको बता दें कि फर्जी एंबुलेंस और गैंगस्टर मामले की सुनवाई बाराबंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमल कांत श्रीवास्तव कर रहे हैं। कोर्ट ने गैंगस्टर मामले की सुनवाई की अगली तारीख अब 29 मई को दी है।जबकि 26 मई को फर्जी एंबुलेंस केस में आरोपों पर बहस होगी। माफिया के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 29 मई निर्धारित की है।

आरोप है कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी बाराबंकी में फर्जी कागजातों से रजिस्टर्ड कराई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा था। 31 मार्च 2021 को तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ बाराबंकी नगर कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मुख्तार अंसारी को आरोपी बनाने के बाद 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में पुलिस ने मुख्तार और 12 साथियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामले अब एमपी-एमएलए की अदालत में चल रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
