- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री “रामकेश निषाद गुस्से में तमतमा गये”। कारण यह रहा की उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन में अवर अभियंता नें पचास हजार सुविधा शुल्क की मांग की थी। जल शक्ति राज्य मंत्री को यह शिकायत मिली तो तत्काल बिजली विभाग के अवर अभियंता को तलब किया। “जमकर क्लास” ली। “अवर अभियंता के होश फाख्ता” हो गये।

दरअसल मामला कुछ इस प्रकार रहा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद सुबह अपने आवास पर जन सुनवाई के लिये जनता दरबार लगाये हुए थे। इस दौरान तिंदवारी विधान सभा के बगिया के पुरवा के लगभग एक दर्जन ग्रामीण आये। जल शक्ति मंत्री से शिकायत किया की बिजली कनेक्शन के लिये हम लोगों नें आवेदन कर रखा है। अवर अभियंता सुविधा शुल्क 50 हजार रुपये मांग रहा है। इस पर मंत्री नें अवर अभियंता को तलब किया। पूरा विवरण जाना। मंत्री के गर्म तेवर देख उसके होश फाख्ता हो गये।

आवेदकों की बात को घुमाने लगा। जबकि आवेदकों के घरों से बिजली का पोल महज पांच मीटर दूर है। अवर अभियंता नें बताया की वंहा ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है। मंत्री रामकेश नें तत्काल जरूरत के मुताबिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखकर एक सप्ताह में बिजली संयोजन के निर्देश दिये।

इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सियन से भी बात की। हिदायत दिया की समस्या का समाधान करें अन्यथा वह “कड़े एक्शन” में आ जायेंगे। इसके अलावा मंत्री निषाद नें जनसुनवाई में आये आयुष्मान कार्ड, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
