- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की सदर सीट से सपा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास टिकट मांगने वाली लिस्ट में कटते-छटतें अंतिम दौर में सिर्फ दो नाम बचे बताये जा रहें हैं।

सपा प्रदेश कार्यालय के भरोसे मंद सूत्रों की मानें तो इनमें एक वैश्य दूसरा ब्राह्मण है। काफी विचार मंथन के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को दोनों नामों से एक नाम को अंतिम रूप देना है। पखवारे भर में संभव है नाम फाइनल लिस्ट में घोषणा के लिए सज जायेगा।

अब हम पाठकों की नामों के सन्दर्भ में उत्सुकता भी शांत कर दें। इन दो नामों में जो चर्चा में आये हैं उनमें वैश्य समाज से सज्जनता और सरलता की प्रति मूर्ति मानें जाने वाले प्रदीप जड़िया और ब्रह्मण समाज से ओम नारायण त्रिपाठी हैं। सूत्र बताते हैं की कोई खास प्रस्थितियां नहीं बदली तो इन्हीं दो नामों में से एक नाम पर फाइनल मोहर लग जायेगी।

दर असल बांदा सदर विधान सभा विपक्षी दल अभेद्य मान रहें हैं, क्योकि यहां भाजपा का प्रकाश पूरे क्षेत्र में प्रकाशित हैं। बसपा का मद मस्त हाथी भी प्रकाश की त्रीवता के आगे ठहरेगा “ना बाबा न” की स्थिति राजनीतिक़ समीक्षक मानतते हैं। फिलहाल देखना होगा की सपा अपने इन संभावित दो नामों में कौन सा नाम फाइनल करती हैं ? और फाइनल नाम भाजपा कन्डीडेट के मुकाबले में लड़ेगा या “ताता-थैया” करेगा !
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
