City News Uttar Pradesh
तीन फुट जमीन के विवाद में अधिवक्ता की नृशंस हत्या : आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश

तीन फुट जमीन के विवाद में अधिवक्ता की नृशंस हत्या : आरोपी फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में महज तीन फुट जमीन के लिए छोटे भाई और उसके परिवार ने अधिवक्ता की नृशंस हत्या कर दी। भाभी को घायल कर दिया। बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

चित्रकूट में दिल दहला देनें वाली घटना: हत्या की घटना से फैली सनसनी

कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव निवासी अधिवक्ता शिवलोचन वर्मा (70) रविवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर खेत पर जा रहे थे। उनके खेत के पास छोटे भाई तीरथ का मकान है। मकान में भर रहे बारिश के पानी को रोकने के लिए तीरथ तकरीबन तीन फुट जमीन पर मेड़ बना रहा था। शिवलोचन ने अपने हिस्से की जमीन पर मेड़ बनाने से मना किया। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। तीरथ के परिवार ने शिवलोचन पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने दौड़ीं शिवलोचन की पत्नी सतरूपा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तीन फुट जमीन के विवाद में अधिवक्ता की नृशंस हत्या : आरोपी फरार

उपचार के लिए बांदा जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवलोचन ने दम तोड़ दिया, जबकि सतरूपा को अस्पताल में भर्ती है। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। शिवलोचन के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके पिता और चाचा के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। चाचा उनकी तीन फुट जमीन पर मेड़बंदी कर रहे थे। पुष्पेंद्र की तहरीर पर आरोपी तीरथ, उसकी पत्नी, दो पुत्र, बेटी व बहू के खिलाफ थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आईपीएल में चयनित होकर घर आये बांदा के सौरभ का हुआ स्वागत: बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

News : ससुराल चलने से पत्नी ने किया इन्कार तो सिरफिरे पति ने मायके में लगा दी आग

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा …

यूपी : कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों और उनके परिवारों को लगेगी वैक्सीन, पत्रकार की मृत्यु पर 5 लाख देगी योगी सरकार …

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़