28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आबकारी विभाग का 'अल्टीमेटम': सार्वजनिक जगह पर 'बोतल' खोलनें पर होगी 'जेल'
उत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग का ‘अल्टीमेटम’: सार्वजनिक जगह पर ‘बोतल’ खोलनें पर होगी ‘जेल’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘शहर हो या कस्बा’ गाड़ियों में बैठकर बोतल खोलना, चौक-चौराहों पर जाम छलकाना और फिर नशे में धुत होकर गालियां बकते-लड़ते लोग यह नजारा यहां की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर आम हो चुका था। लेकिन अब यह बदमिजाजी और खुलेआम शराबखोरी इतिहास बनने वाली है। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सख्त अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा।

धर्मेंद्र कुमार का 'कमाई मंत्र' हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने 'प्रदेश में रचा कीर्तिमान'

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। लोग खुलेआम सड़क किनारे या गाड़ियों के अंदर बैठकर शराब पीते हैं कुछ तो अपनी कार को ही “चलता-फिरता मयखाना” बना लेते हैं। कई बार अत्यधिक सेवन से लोगों की मौके पर ही मौत तक हो जाती है। नशे में धुत होकर ये लोग राहगीरों पर गालियां बरसाते हैं, शोर-शराबा करते हैं और कई बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं, सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाना, बोतल फोड़ना और बदतमीजी करना इनके लिए आम बात हो गई है।

आबकारी विभाग का 'अल्टीमेटम': सार्वजनिक जगह पर 'बोतल' खोलनें पर होगी 'जेल'

धर्मेंद्र कुमार ने साफ कहा “अगर कोई भी व्यक्ति सड़क, पार्क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करता मिला, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर सघन अभियान चलेगा। किसी भी कीमत पर यह गंदगी और गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर भी पैनी नजर है, ताकि शराब का गैरकानूनी धंधा जड़ से खत्म हो सके। अभियान में उन सभी धाराओं का इस्तेमाल होगा जो सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान, उपद्रव, गाली-गलौज, और अशांति फैलाने वालों पर लागू होती हैं। पुलिस और आबकारी टीम हर चौराहे, मार्केट एरिया, और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में औचक चेकिंग करेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग गौशालाओं पर रख रहें निगाह : गौसेवा पर स्वंय तत्पर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh

पुलिस नें दो मोटर साईकिल चोर किये गिरफ्तार : बाईक एवं मोबाइल बरामद

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हत्या: मामूली कहासुनी में बहा खून,भाई ने गोली मारकर ले ली जान

City News Uttar Pradesh

भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान : कामयाबी के लिये संजय नें डाला टाप गेयर

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़