![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुंदेलखंड की धरती देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठी। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में निकली विशाल “बाइक तिरंगा यात्रा” ने सड़कों पर जनसैलाब पैदा कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत “राष्ट्र प्रथम” की गूंज के साथ जसपुरा से पैलानी तक यह यात्रा तिरंगे की आन-बान-शान का अद्भुत नजारा पेश कर रही थी।

सुबह जसपुरा ब्लॉक परिसर में जैसे ही यात्रा का आगाज हुआ, सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार युवा,भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग तिरंगा थामे पूरे जोश के साथ निकल पड़े। हाथों में फहराते राष्ट्रीय ध्वज, सीने में उमड़ता देशभक्ति का ज्वार और गूंजते नारे “भारत माता की जय, वंदे मातरम्, तिरंगा हमारी जान है” ने माहौल को जोशीला बना दिया। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने यात्रा शुरू होने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा “तिरंगा सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, सम्मान और बलिदानों की पहचान है”।

हर घर तिरंगा फहराकर हम आजादी के उन वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की रक्षा में न्यौछावर किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराना केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। यात्रा जसपुरा से निकलकर बाजारों, गाँवों और कस्बों से गुजरते हुए पैलानी तहसील परिसर पहुँची, जहां जनसमूह ने तिरंगे के साथ एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
