City News Uttar Pradesh
पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “पुलिस में भर्ती कर देंगे” बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना हर युवा देखता है, और इसी सपने को हथियार बनाकर ठगी का बड़ा खेल खेला जा रहा है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी दिलीप द्विवेदी से जौनपुर के तीन लोगों ने 35 लाख रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं, ठगों ने पीड़ित से खाली चेक, शैक्षिक प्रमाणपत्र और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर तक ले लिए। अब जब पैसा और कागजात लौटाने की बात आई तो उल्टे चेक बाउंस और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ppपुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित दिलीप द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि यूपी और बिहार पुलिस में भर्ती की चाहत में उनकी मुलाकात जौनपुर के केराव गांव निवासी कोमल तिवारी से हुई। कोमल ने नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया और अपने दो अन्य साथियों प्रवीण रंजन व राघवेंद्र तिवारी से भी बातचीत कराई। इसके बाद दिलीप और उनके भाई सतीश द्विवेदी से लाखों की रकम वसूली गई। आरोप है कि यूपीआई के जरिए दो किस्तों में 25 लाख और 10 लाख रुपये कोमल के खाते में भेजे गए।

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज

सिर्फ पैसों तक ही खेल सीमित नहीं रहा। ठगों ने पीड़ित से दबाव डालकर एक ब्लैंक चेक, शैक्षिक प्रमाणपत्र और स्टांप पेपर भी अपने कब्जे में ले लिया। अब जब दिलीप ने पैसा और कागजात मांगे तो आरोपियों ने चेक बाउंस करा फंसाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों कोमल तिवारी, प्रवीण रंजन और राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

City News Uttar Pradesh

धनिया के बाद लहसुन नें ठोंका दोहरा शतक : महंगाई की क्रीज पर अब भी नाबाद

City News Uttar Pradesh

महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति ने आत्महत्या का कारण पता होने से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

आर्थिक तंगी महिला की बन गई मौत का कारण ? पारिवारिक विवाद की ओर भी पुलिस का निशाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़