24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी कल जाएंगे अयोध्‍या, विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा…

 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  रविवार को रामनगरी अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी लगभग 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। जहां रामलला हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन कर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रामकथा संग्रहालय में अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अयोध्या के विकास कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद जोरों पर है। कुछ कार्य चल रहे है तो कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित भी है। विकास कार्यो की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री 7 फरवरी को अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 फरवरी को 11:00 अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले हुए रामलला का दर्शन करने के बाद फिर हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे उसके बाद 12:00 से 2:00 तक अयोध्या धाम के राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

उसके बाद अयोध्या के संतों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम आने का इंतजार है। समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासन और विकास विभाग के अवसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और समीक्षा बैठक को लेकर मंडल और जिला प्रशासन ने अफसरों के साथ बैठकर की है। कमिश्नर अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की थी। इसे मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारियों को लेकर माना जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन का अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

4329 करोड़ की परियोजना से ‘बुंदेलखंड’ की बदलेगी ‘तकदीर’: नए ‘रेलखंड’ में दौड़ेंगी ट्रेनें

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा मे निकली ‘ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा’: गूंजा ‘भारत माता’ की जय

City News Uttar Pradesh

भाजपा में जीत का फार्मूला, तय करेगी पार्टी की राष्ट्रीय प्रयोगशाला ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा की जिला पंचायत सदस्य लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज …

Banda : बिल्हरका बालू खदान में फायरिंग पर तीन के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज …

यूपी सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप, प्रियंका गांधी ने न्यायिक जांच की उठाई मांग …

ब्रेकिंग न्यूज़