24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही है विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, रिजल्ट पर निर्भर करेगा अगला टिकट ! …

 

  • ( विनोद मिश्रा )

लखनऊ। विधान सभा चुनाव नजदीक देख भाजपा नें विधायकों के टिकटों के संदर्भ में भी मंथन औऱ रणनीति बनाने में जुट गई है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर जिन विधायकों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया जाएगा, वहां पर पार्टी दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी। साथ ही वह सरकार के जरिए भी विधायकों की सक्रियता और प्रदर्शन की रिपोर्ट हासिल करेगी।


– संगठन के जरिए बूथ लेवल से हर विधायक की रिपोर्ट लेगी पार्टी
परफॉर्मेंस रिपोर्ट के बाद निजी एजेंसियों से जानकारी ली जाएगी । एक से दो महीनों में सभी विधायकों की रिपोर्ट आने का अनुमान है। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार जैसे-जैसे धीमी पड़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव की अपनी चुनावी रणनीतियों पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी यूपी में संगठन के ज़रिए बूथ लेवल से हर विधायक की परफॉर्मेंस रिपोर्ट लेगी और विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तीन श्रेणियों में होगी। परफॉर्मेंस रिपोर्ट जिसमें विधायकों के प्रदर्शन को तीन श्रेणियों में विशेष अच्छा, अच्छाऔर औसत अच्छा में रखा जाएगा.। इस परफॉर्मेंस रिपोर्ट के बाद पार्टी की ओर से निजी एजेंसियों से भी विधायकों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।


– पंचायत चुनाव के बाद टेंशन में बीजेपी
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि हाल के पंचायत चुनाव ने पार्टी की चिंता बढ़ाई हुई है. बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले दिनो पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ का दौरा कर राज्य सरकार के मंत्रियों और प्रमुख नेताओं से सरकार तथा संगठन के कामकाज को लेकर तीन दिनों तक मंथन किया था।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी नेतृत्व जिन विधायकों का प्रदर्शन इस परफॉर्मेंस रिपोर्ट के फ़ीडबैक के आधार पर औसत श्रेणी में आएगा। उन विधायकों को पार्टी नेतृत्व से साफ संदेश दिया जाएगा कि अगले छह महीने में संगठन और उनके द्वारा किए जाने वाले कामों को तेजी से प्रचारित करें और जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय दें।


– मॉनसून के बाद उम्मीदवारों पर चर्चा ?
सूत्रों के अनुसार परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर जिन विधायकों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया जाएगा, वहां पर पार्टी दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी। साथ ही वह सरकार के जरिए भी विधायकों की सक्रियता और प्रदर्शन की रिपोर्ट हासिल करेगी।
सूत्रों के अनुसार अगले एक से दो महीनों में सभी विधायकों के बारे में रिपोर्ट आने का अनुमान है. इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व भी विभिन्न अवसरों पर विधायकों से समय पर फ़ीडबैक लेगा जिससे चुनावी रणनीति बनाई जाए. सूत्रों की मानें तो इस बार मॉनसून खत्म होने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श शुरू हो जाएगा।
बीजेपी किसी भी कीमत पर यूपी में सत्ता से बाहर नहीं जाना चाहती, इसलिए पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। जहां जरूरत है वहां जरूरत के हिसाब से संगठन और सरकार के स्तर पर स्क्रू टाइट करना भी शुरू कर दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिक्षण व्यवस्था को सराहा

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से,15 दिन में सम्पन्न होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में ‘भाजपा’ प्रदेश में होगी ‘अजेय’ !

City News Uttar Pradesh

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-आजम और शिवपाल का भी नाम, देखिए किसे- कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़