22.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धर्मांतरण मामले की शिकायत को लेकर कोतवाली पुलिस युवक-युवती को गुरुग्राम से लेकर बांदा आई। यहां दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उन्हें छोड़ा दिया गया है।

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस
Chitrakoot girl accused of converting youth, police brought the accused from Gurugram to Banda

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एक माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे का जबरन मतांतरण कराकर चित्रकूट की एक युवती ने शादी की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शादी कराने में भूमिका अदा करने वाले अधिवक्ता, व मौलवी समेत युवती के पिता के नाम आरोपित के रुप में शामिल किया था। जांच के क्रम में दोनों के दिल्ली में होने की पुलिस को लोकेशन मिली थी।

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस
Chitrakoot girl accused of converting youth, police brought the accused from Gurugram to Banda

शहर कोतवाली के एक एसआइ समेत तीन-चार पुलिस कर्मी दोनों को लेने गुरुग्राम गए थे। वहां से पुलिस लेकर दोनों को बांदा आई। इस बीच उनके 164 के बयान भी कराए गए थे। पुलिस ने भी अपने स्तर से पूछताछ कर बयान नोट किए हैं। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवक-युवती को गुरुग्राम से लाया गया है। जिसमें दोनों ने मतातंरण जैसी बात से इन्कार किया है। इससे दोनों को कोतवाली से छोड़ा गया है। वह शहर के अपने घर में एक साथ रह रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि वह वापस गुड़गांव लौट गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में ‘अवैध इमारतों’ का खुलासा: ‘विकास प्राधिकरण’ क्यों खामोश !

City News Uttar Pradesh

ट्रक और रोडवेज में हुई जोरदार भिड़ंत : बस में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप, चार घायल

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की ‘रूपरेखा’ पर ‘मंथन’: आस्था का बनेगा ‘महाकुंभ’

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण का मतदान आज, 624 में 91 महिला प्रत्याशी मैदान में; 2.13 करोड़ वोटर होंगे भाग्य विधाता

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच

बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख …

ब्रेकिंग न्यूज़