29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध
उत्तर प्रदेश

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध खनन

– विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में लाल सोने का कारोबार करने वाला अछरोड़ बालू खदान का माफिया जिले के पूर्व भाजपा सांसद भैंरो प्रसाद मिश्रा का कथित भांजा बताकर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा हैं।पट्टा नियमावली से हटकर केन नदी की बीच जलधारा से पोक लैंड मशीनों के जरिए केन नदी का सीना पूर्व सांसद के दम खम का प्रशासन पर रौब के साथ उनकी झोली भरकर छलनी कराने में सहभागीदार है। इस कार्य में इसके साथ के साथ अधिकारियों की भी जुगल बंदी सर चढ़ कर बोल रही हैं।

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध
Achrod sand mine: Illegal by taking recourse to the name of former MP Bhairon Mishra

जिले की अछरोंड़ खदान खंड नंबर एक में इन दिनों जलधारा का सीना चीरते हुये पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन हो रहा हैं। जबकि पट्टा नियमावली में निर्धारित पट्टा क्षेत्र में खनन करने की इजाजत होती है। इस खदान में कई पोकलैंड मशीनें नदी का सीना नोंच-नोंच कर हत्या कर रहीं हैं।

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध
Achrod sand mine: Illegal by taking recourse to the name of former MP Bhairon Mishra

परंतु बालू खदान मालिक/संचालक अरविंद त्रिपाठी भाजपा के पूर्व सांसद भैंरो प्रसाद मिश्रा का कथित भांजा बताकर प्रशासन को पक्ष में मिला नोटों से तुला दान करता हैं।

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध
Achrod sand mine: Illegal by taking recourse to the name of former MP Bhairon Mishra

हालांकि इस सन्दर्भ में पूर्व सांसद का कहना हैं की अरविंद त्रिपाठी खदान संचालक मेरा भांजा नहीं हैं ! इसके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाई हो। प्रशासन तत्काल अवैध खनन बंद कराये। लेकिन इस सबके इतर लगता हैं बांदा का प्रशासन रुपयो के लोभ में इस माफिया के तलवे चाट रहा हैं।

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध
Achrod sand mine: Illegal by taking recourse to the name of former MP Bhairon Mishra

इधर यह भी जानकारी मिली हैं की खदान अछरोड़ की और खनन खनन पट्टा सीमा से हटकर कनवारा खंड की खदान में त्रिपाठी कंपनी द्वारा बेखौफ कराया जा रहा हैं। ऐसा क्यों हो रहा हैं, क्या अधिकारी निकम्मे और इस माफिया के भिखारी हो गये हैं? यह प्रशासन के लिये घोर शर्मिन्दगी का विषय हैं !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम

पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग

City News Uttar Pradesh

बांदा का मोहर्रम पूरे “इंडिया” में निराला : सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम का अनूठा है संगम

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

मौत का ‘मिस्ट्री ज़ोन’ बना शराब ठेका: युवक का शव मिलने से गहराया रहस्य, उठे सवाल?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़