City News Uttar Pradesh
विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द
उत्तर प्रदेश

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विभाजन से विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा का मौन जुलूस एवं जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें विभाजन के दर्द को वक्ताओं नें उकेरा। मौन जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से निकला एवं जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी में बदल गया। गोष्ठी में विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द
BJP’s procession and meeting on partition: Speakers expressed pain

नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों एवं भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इस एक दिन में भारत का भूगोल, समाज और संस्कृति सबका बटवारा हो गया। पाकिस्तान 14 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खिचते ही रातों-रात लाखों लोग अपने ही देश में बेगाने हो गए। मजहब के आधार पर लाखों लोग ना चाहते हुए भी जाने को मजबूर हुए। सिर्फ एक फैसले की वजह से लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा।

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द
BJP’s procession and meeting on partition: Speakers expressed pain

लोग मकान, दुकान और संपत्ति से रातों-रात बेदखल होकर सड़क पर आ गए। भारत-पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी बीसवीं सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें कहा की भारत को आजादी तो मिली लेकिन बंटवारे की कीमत पर। कहा की वर्तमान में केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विकास की नई तस्वीर बना रहा है। भारत का विकास केवल रोटी, कपड़ा और मकान तक ही सीमित नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य और सस्ता इलाज अच्छी शिक्षा के अलावा आज लोगों की तमाम मूलभूत समस्याएं दूर हो रही हैं।

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द
BJP’s procession and meeting on partition: Speakers expressed pain

भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह नें कहा की अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति कारगर साबित हुई। भारत का विभाजन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणवेन्द्रसिंह नें भी विस्तृत रूप से बंटवारे के दर्द पर व्याख्यान दिया। गोष्ठी को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,बाल मुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू ,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू आदि नें भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन ममता मिश्रा द्वारा किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाले की बाढ़ में उजड़े आशियाने: कांग्रेस पहुंची पीड़ितों के साथ, बंधाया हौसला

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई का साया, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी

City News Uttar Pradesh

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में पांच मौतों पर जताया दुख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़