– साढ़े तीन लाख के जेवर और पौने दो लाख नगद चोरी
– मुख्यालय में सिविल लाइन चैकी के समीप हुई घटना
– सीसीटीवी फुटेज खंगालती रह गई पुलिस
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के सिविल लाइन चैकी के पास स्थित एक अस्पताल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने साढे तीन लाख रुपए के जेवर और तीन हजार रुपए नगद पार कर दिए। जबकि अतर्रा कस्बे में स्कार्पियो का शीशा तोड़कर पौने दो लाख रुपए चोरी कर लिए गए। दोनो ही मामलों पर पुलिस सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही खंगालती रह गई।

शहर के मर्दननाका मुहल्ला निवासी अब्दुल अजीम पुत्र अब्दुल सलीम मंगलवार की दोपहर कार से अपनी पत्नी का चेकअप कराने महाराणा प्रताप चैक स्थित एक प्राइेवट अस्पताल आया था। उसने अपनी कार को अस्पताल के बाहर खड़ी करने के बाद वह पत्नी को लेकर चिकित्सक के पास चला गया। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़ दिया और साढ़े तीन लाख रुपए कीमत के जेवरों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। कार के पास वापस लौटे अजीम ने देखा तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था और जेवरों से भरा बैग गायब था। अजीम के मुताबिक बैग में सोने के जेवरात और तीन हजार रुपए नगद थे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

अतर्रा कस्बे में हुई घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी पुत्र संत कुमार अपने पिता से बसों के परिवहन का हिसाब का पौने दो लाख रुपया बैग में लेकर कार से चित्रकूट जा रहा था। इसी बीच अतर्रा में वह कार सड़क किनारे खड़ी करके अपनी बहन के घर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस कार के पास आया तो देखा कि कार साइड शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। उसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड और तमाम कागजात रखे हुए थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
