City News Uttar Pradesh
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य
उत्तर प्रदेश

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें बुंदेलखंड पृथक राज्य बनाने की पुरजोर जरूरत बताई है। उनका मानना है की यूपी के हिस्से का पृथक बुंदेलखंड राज्य बनें। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू नें यह बात एक भेंट में कही। उन्होंने कहा की मेरा मानना है कि यूपी के झांसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट का एक बुन्देलखण्ड राज्य बनना चाहिए तथा पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ व दतिया जो म0प्र0 हैं उनका अलग राज्य बनें। अगर दोनों प्रदेशों को मिला कर एक राज्य बनाते तो राजधानी किस जिले में होगी, यह व्यावहारिक तौर पर उलझन भरी स्थिति होगी।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

उन्होंने कहा की जहां यूपी में झांसी सबसे बड़ा जिला है तो वहीं एमपी में सागर सबसे बड़ा जिला है। ऐसे में यदि सागर राजधानी बनाते हैं तो चित्रकूट जिले से सागर लगभग 400 किमी पड़ेगा। लखनऊ 200 से 250 किलोमीटर है। इसी प्रकार यदि झांसी को राजधानी बनाते हैं तो भी 400 किलोमीटर सागर से दूरी होगी। जबकि कि सागर से भोपाल की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

अशोक जीतू नें कहा की इसलिए रणनीतिकार राज्य अलग बनाये जाने पर पुनर्विचार करे तो सफलता शीघ्र प्राप्त हो सकेगी। राय दी की यूपी के बुन्देलखण्ड की राजधानी महोबा जनपद और मध्य प्रदेश बुन्देलखण्ड की राजधानी छतरपुर होनी चाहिए। उन्होंने कहा की यूपी में बुंदेलखंड राज्य बनने पर लगभग 85 लाख मतदाता होंगे जो उत्तराखंड के बराबर है। 8 लोक सभा सभा क्षेत्र और लगभग 50 विधानसभा चुनाव क्षेत्र बन सकते है। जब कि देश में कई राज्यों में दो लोकसभा और 30 से 40विधान सभा मात्र होने पर वे राज्य का दर्जा प्राप्त है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय राम किसान बर्बाद : “दो नहीं तीन पाटों” के बीच पिस रहा ! …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डीएम को ‘मौतों’ का इंतजार ! ‘केमिकल कुंड’ न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?

City News Uttar Pradesh Desk

गांवों से अलग किए जाएंगे कृषि फीडर: 4714 किलोमीटर बदली जायेंगी जर्जर लाईनें

डीएम अनुराग नें रचा “इतिहास” : स्वच्छता अभियान का जिले में मचा दिया “धमाल”

City News Uttar Pradesh

बहन की शादी की तैयारियों में लगे युवक काे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, नानी को पानी पिलाने के लिए रोकी थी मोटर साइकिल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम

ब्रेकिंग न्यूज़