- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल के चारों जिलों में 80 से अधिक गांवों में कृषि फीडर अलग किए जाएंगे। इसमें बांदा जिले में 487, चित्रकूट में 506, हमीरपुर में 689 और महोबा में 992 ट्रांसफार्मर 10 से 400 केवी तक के बदले जाएंगे और आवश्यकता के अनुसार नए रखे जाएंगे।

जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए शासन स्तर पर पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) शुरू की गई है। मंडल के जिलों में जर्जर लाइनों व ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। बिजली के लोड को कम करने के लिए कृषि फीडर अलग किए जाएंगे। इसके अलावा 4714 किलोमीटर जर्जर लाइनें भी बदली जायेगी।

इसके तहत बांदा जनपद में आरमर 880 किमी, एलटी 343 किमी, एचवी 106 किमी, इसी तरह चित्रकूट में आरमर 616, एलटी 180, एचवी 553, हमीरपुर में आरमर 376, एलटी 114, एचवी 490, महोबा में आरमर 553, एलटी 452, एचवी 51 किलो मीटर लाइनें बदली जाएंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
