City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार "तरक्की" की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार “तरक्की” की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार "तरक्की" की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है और महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार "तरक्की" की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार "तरक्की" की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

अपने संबोधन में जल शक्ति राज्य मंत्री ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास का नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए मंत्री रामकेश निषाद को धन्यवाद दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

Banda : धीमी रफ्तार, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों की गुणवत्ता भी बेहद खराब,मिली फटकार !

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

खसरे का बढ़ता प्रकोप: कई गांवों में अलग-अलग समय में तीन बच्चों की मौत, कई संक्रमित

महिला का दहेज उत्पीड़न: बच्चों को छीनकर पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

मतदाता पुनरीक्षण की हो गई ‘लईया करारी’ : क्या प्रत्याशी मारेंगे ‘गुहारी’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़