24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये "बरकारार" : बैठक में फिर चला "बासी" विचार !
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये “बरकारार” : बैठक में फिर चला “बासी” विचार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति अपने आयोजनों को लेकर परेशान है। बार -बार बैठकें कर “बासी कढ़ी” में “सौवां उबाल” की सी कहानी चरितार्थ हो रही है। इसी क्रम में प्रशासनिक सहयोग के लिये समिति को दुबारा बुधवार को बैठक कर पूर्व बैठक के एजेंडे पर पुनः विचार हुआ। अपनी -अपनी ढपली और राग अलापा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें धैर्य दिलाया की चुलबुलाहट न मचाये। सब व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी।

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये "बरकारार" : बैठक में फिर चला "बासी" विचार !
Problems of the Central Durga Mahotsav Committee “retained”: “Stale” thoughts again in the meeting!

महोत्सव की इस चुलबुली बैठक में नगर के सभी दुर्गा पंडालों के महामंत्री अध्यक्ष पदाधिकारी एवं केंद्रीय महोत्सव समिति के संरक्षक मंडल पदाधिकारी उपस्थित हुये। दुर्गा महोत्सव व विसर्जन जुलूस के लिए दिशा निर्देश तय हुआ। सभी समितियों से शपथ पत्र भरवाए गए।

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये "बरकारार" : बैठक में फिर चला "बासी" विचार !
Problems of the Central Durga Mahotsav Committee “retained”: “Stale” thoughts again in the meeting!

बैठक में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर जो भी समितियों के द्वारा कार्य बताए गए हैं उनको पूर्ण करायेगें। प्रकाश साहू ने सभी समितियों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने देवी पंडालों में मधुर ध्वनि से ही वाद्य यंत्र बताएं जिससे पड़ोसियों और बच्चों को पढ़ने लिखने में कोई दिक्कत ना हो। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने कहा कि शहर में रोडो में जहां-जहां गड्ढे हैं उनको नगर पालिका द्वारा भर दिया जाए। बिजली के तार जो नीचे लटक रहे हैं वह भी सही हो। अशोक गुप्ता ने कहा कि 9 दिन पूर्ण रूप से मांस की दुकानों को बंद रहे। प्रशासन द्वारा इसका सख्ती से पालन कराया जाए।

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये "बरकारार" : बैठक में फिर चला "बासी" विचार !
Problems of the Central Durga Mahotsav Committee “retained”: “Stale” thoughts again in the meeting!

चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि पूरे 9 दिन आवारा जानवरों पर रोक लगाना चाहिए जिससे शहर को यह गंदा न कर सके। मुदित कुमार शर्मा ने कहा कि 9 दिन भारी वाहनों को शहर में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय पूजा समिति के प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे एवं अध्यक्ष अमित सेठ भोलू एवं महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान …

डीएम आनंद सिंह बिफरे : कायाकल्प में क्यों है ढिलाई ! …

मंत्री रामकेश नें कहा ‘सपा’ का ‘पीडीए’ फर्जी : बोलें ‘योगी’ के ‘नौ साल’ बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

दीक्षांत समारोह : राज्य पाल नें ‘कृषि शिक्षा’ में दिया ‘महिला भागीदारी’ पर जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर का औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद …

ब्रेकिंग न्यूज़