24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश
उत्तर प्रदेश

राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजाराम का पुरवा जीत के फाईनल मोंड़ पर पहुंच गया है। सीडीओं वेद प्रकाश मौर्या सोमवार को धरने का समापन करायेगें। रास्ते के लिये मनरेगा के तहत फडुआ कुदालें जमीन पर चटकने लगी हैं। अन्य मांगों के लिये फार्म भरवाये जा रहें हैं।

राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश
Rajaram won the semi-finals in the Purva movement: the beginning of fulfillment of demands

आपको बता दें की पिछले कई दिनों से सड़क, स्कूल, रोजगार आदि के मुद्दों में महुआ ब्लाक के राजाराम पुरवा में महिलाओं का सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने लखनऊ से सत्याग्रह में बैठी महिलाओं से दूरभाष वार्ता की। आश्वासन दिया था कि महिलाओं के सम्मान में आंच नही आने दूंगी। मैंने पूरे प्रकरण में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने को कहा है। मैं स्वयं धरना स्थल पर पहुंचूंगी। समस्याओं का निस्तारण कराउंगी।

राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश
Rajaram won the semi-finals in the Purva movement: the beginning of fulfillment of demands

उधर जिला विकास अधिकारी ,खण्डविकास अधिकारी और ब्लाक के सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।सत्याग्रह में बैठी महिलाओं से 2 घण्टे वार्ता चली। सभी मुद्दों पर सहमति बनी सड़क निर्माण कार्य कल से पूरे जोश के साथ प्रारम्भ कराने का आस्वाशन दिया। रविवार को कार्य प्रारंभ का महूर्त रूप में “श्रीगणेश” कराया। कहा की मनरेगा की बकाया पड़ी मजदूरी का एक सप्ताह के अंदर भुगतान होगा। सभी के जाबकार्ड आज ही बनाकर दिए जाएंगे।

राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश
Rajaram won the semi-finals in the Purva movement: the beginning of fulfillment of demands

एक सप्ताह के अंदर राशनकार्ड बनेंगे। बद्धा पेंशन के लिए सभी पात्र ब्यक्तियों के इसी सप्ताह में आवेदन किये जायेंगे। स्कूल के लिए शासन को लिखा जाएगा।राजस्व टीम गांव में आकर विवादित भूमि का निस्तारण करेगी। इन सभी मांगो पर सहमति बनी।इसके बाद महिलाओं ने कहा हम आस्वाशन पर नही एक्सन पर भरोसा करती है। हम दो दिन देखेंगी की जो आस्वाशन दिया गया है उसमें काम शुरू हुआ या नही। यदि सभी मुद्दों पर काम शुरू हो जाएगा तो दो दिन के बाद हम अपना सत्याग्रह समाप्त कर देंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

City News Uttar Pradesh

आतिशबाजी की चिंगारी ने मचाई तबाही: सात दुकानों का 50 लाख का माल जलकर राख

City News Uttar Pradesh

बांदा एसपी अंकुर की चली तबादला एक्सप्रेस: नौ निरीक्षक और उप निरीक्षकों में बदलाव

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

रिश्ते हुये शर्मसार : कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़